इंदौर निगमायुक्त, अपर आयुक्तों की कार और दफ्तर की हो गई कुर्की, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Sanjay Gupta | Apr 04, 2025, 18:59 IST
indore municipal corporation vehicles seized
इंदौर में एडीजे कोर्ट के आदेश पर नगर निगम के अधिकारियों के वाहनों और दफ्तरों को कुर्क कर लिया गया। इस कार्रवाई हड़कंप मच गया। यह मामला सड़क चौड़ीकरण के दौरान क्षतिपूर्ति राशि न देने से जुड़ा हुआ है।

इंदौर नगर निगम में हाल ही में वित्तीय साल में 1000 करोड़ का राजस्व प्राप्त करने की उपलब्धि हासिल की। आठ हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया और इस पर जब शुक्रवार को निगम परिषद में बहस चल रही थी, उधर निगमायुक्त और अपर आयुक्तों के वाहन और दफ्तर कुर्क हो गए। इस घटनाक्रम ने निगम परिसर में हड़कंप मचा दिया।



इसलिए हुई यह कार्रवाई

एडीजे कोर्ट से हुए बजावरी आदेश के चलते यह कार्रवाई हुई। मामला सवा दो करोड़ रुपए के बजावरी कोर्ट आदेश का है। निगम आयुक्त सहित अधिकारियों के वाहनों के साथ दफ्तर की कुर्की हुई हैं। सवा दो करोड़ के बजावरी प्रकरण में कोर्ट आदेश पर यह कार्रवाई हुई है। निगम में जब्ती कुर्की के लिए लिए टीम पहुंची तो निगम में हड़कंप मच गया। सड़क चौड़ीकरण में टूटे मकान के एवज में ये क्षतिपूर्ति राशि निगम को देना थी जो नहीं दी गई।



indore municipal corporation vehicles seized


ये खबर भी पढ़ें...



इंदौर नगर निगम के बजट सत्र के बीच नमाज के लिए ब्रेक, वक्फ, अंबानी के एंटीलिया पर हंगामा



कोर्ट के नजारत विभाग ने की कार्रवाई

कोर्ट के नजारत विभाग के कर्मचारी शुक्रवार को निगम परिसर पहुंचे और यह कुर्की की कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा कर दिए। पुलिस और वकीलों की टीम ने निगम आयुक्त और अन्य अधिकारियों की गाड़ियों की कुर्की कर ली। गौरी शंकर विरुद्ध नगर निगम के केस में सवा दो करोड़ रुपए की राशि नहीं देने के चलते यह कार्रवाई हुई।



indore municipal corporation vehicles seized 2


ये खबर भी पढ़ें...



राहुल गांधी से बोले कांग्रेस जिलाध्यक्ष- संगठन चलाने में सांसद, विधायकों के वेतन से दें हिस्सा



5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ इंदौर नगर निगम ने हाल ही में 1000 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया और आठ हजार करोड़ का बजट पेश किया।



✅ निगम आयुक्त और अन्य अधिकारियों के वाहन और दफ्तर एडीजे कोर्ट के आदेश पर कुर्क कर लिए गए।



✅ यह कार्रवाई सड़क चौड़ीकरण के दौरान टूटे मकान के एवज में निगम द्वारा क्षतिपूर्ति राशि न देने पर की गई।



✅ कोर्ट के आदेश के तहत निगम को सवा दो करोड़ रुपए की राशि तुरंत देने का निर्देश दिया गया।



✅ नगर निगम की कार्रवाई से अधिकारी सकते में हैं, और निगम परिसर में हड़कंप मच गया।



जिला प्रशासन ने दबाई, EOW इंदौर ने शुरू की पीडी अग्रवाल कंपनी के अवैध तालाब खनन की जांच



नीमच बंशी गुर्जर फर्जी एनकाउंटर के बंशी की द सूत्र से सीधी बात, पुलिस हत्या के केस में फंसी



इंदौर न्यूज | Indore News | मध्य प्रदेश | कोर्ट का आदेश | वाहन जब्त | इंदौर निगमायुक्त



Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर नगर निगम
  • मध्य प्रदेश
  • नोटिस
  • इंदौर निगमायुक्त
  • कोर्ट का आदेश
  • वाहन जब्त
  • कुर्की