b8f0a723-617
इंदौर नगर निगम के बजट सत्र के बीच नमाज के लिए ब्रेक, वक्फ, अंबानी के एंटीलिया पर हंगामा
Sanjay Gupta | Published:
Indore Municipal Waqf
कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम ने कहा कि आपने सुना होगा दो गुजराती देश बेच रहे, दो खरीद रहे हैं। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि कई बुजुर्गों की पेंशन गरीबी रेखा के राशन कार्ड के नाम पर बंद कर दी।
Indore. इंदौर नगर निगम में निगम सभापति ने जुमे की नमाज के लिए पांच मिनट का ब्रेक दिया। गुरुवार को पेश हुए निगम के बजट पर शुक्रवार को बहस शुरू हुई। इस दौरान जुमे की नमाज का समय होने पर कांग्रेस पार्षद रुबीना खान ने इसके लिए पांच मिनट का समय दीजिएगा। सभापति ने सहमति दी। इसके बाद मुस्लिम महिला पार्षदों ने बाहर कक्ष में जाकर नमाज अदा की।
![b8f0a723-617]()
इसी दौरान बीजेपी पार्षदों की ओर से मांग आई कि हमारे भी नवरात्रि के उपवास चल रहे हैं और हमे भी ब्रेक दिया जाए। इसके बाद 45 मिनट का लंच ब्रेक किया गया।
ये खबर भी पढ़िए... लाड़ली बहना पर जोर इसलिए लाड़ली लक्ष्मी योजना कमजोर, हजारों बेटियों तक नहीं पहुंची किस्त
सत्र के दौरान वक्फ बोर्ड को लेकर बात उठी। इस दौरान कांग्रेस ने अंबानी के एंटीलिया भवन को लेकर कहा कि यह वक्फ की जमीन पर है जो अनाथ बच्चों के लिए थी। इस पर बीजेपी ने कहा कि मुद्दे की बात कीजिए। फिर फौजिया शेख अलीम ने इंदौर करबला की जमीन का मुद्दा उठाया और कहा कि यह वक्फ की जमीन है, होलकर महाराज ने हमे ताजिए ठंडे करने के लिए दी थी। इस पर बीजेपी पार्षदों ने कहा कब्जा करने के लिए नहीं दी थी। इस जमीन को लेकर जिला कोर्ट में नगर निगम जीत चुका है मामला हाईकोर्ट में है।
ये खबर भी पढ़िए... चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन: ऐसे करें मां महागौरी की आराधना, पूरी होंगी सभी मनोकामना
कांग्रेस पार्षद रुबीना खान ने कहा कि कभी तीन तलाक, कभी वक्फ, हमारे हर मामले में क्यों घुस जाते हो। इस पर बीजेपी ने जमकर हंगामा किया। फिर औरंगजेब का भी नाम आया। बदले में बीजेपी ने जय श्री राम, जय छत्रपति शिवाजी, जय संभाजी के नारे लगाए।
ये खबर भी पढ़िए... पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के लिए दो नई रेल लाइनों को दी मंजूरी
कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम ने कहा कि आपने सुना होगा दो गुजराती देश बेच रहे, दो खरीद रहे हैं। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि कई बुजुर्गों की पेंशन गरीबी रेखा के राशन कार्ड के नाम पर बंद कर दी। उसे फिर से शुरू किया जाए, नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।
![21aad9e7-230]()
ये खबर भी पढ़िए... डॉ. मनमोहन सिंह फैलोशिप में हर साल चुने जाएंगे 50 प्रोफेशनल, बदलेंगे राजनीति
चौकसे ने कलेक्टर की तारीफ करते हुए खुद को शर्मिंदा बताया। चौकसे ने कहा कि उनके आदेश से शहर भिक्षुक मुक्त हो रहा है, जो काम नगर निगम का था। कुत्ते द्वारा काटने के मामले बढ़ रहे हैं है, इसके लिए भी कलेक्टर बैठक ले रहे हैं।
हमारे भी नवरात्रि के उपवास
ये खबर भी पढ़िए... लाड़ली बहना पर जोर इसलिए लाड़ली लक्ष्मी योजना कमजोर, हजारों बेटियों तक नहीं पहुंची किस्त
अंबानी के एंटीलिया पर उठी बहस
ये खबर भी पढ़िए... चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन: ऐसे करें मां महागौरी की आराधना, पूरी होंगी सभी मनोकामना
छत्रपति शिवाजी, संभाजी के साथ औरंगजेब का नाम
ये खबर भी पढ़िए... पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के लिए दो नई रेल लाइनों को दी मंजूरी
दो गुजराती देश बेच रहे बात पर हंगामा
21aad9e7-230
ये खबर भी पढ़िए... डॉ. मनमोहन सिंह फैलोशिप में हर साल चुने जाएंगे 50 प्रोफेशनल, बदलेंगे राजनीति
जो काम निगम का था कलेक्टर ने किया
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari