/sootr/media/media_files/KzkvJVCODM5PqQQTCiKF.jpg)
क्या देश में बेरोजगारी कम हो रही है? सरकारी आंकड़े और दावे तो लगातार इसी बात के होते हैं? लेकिन जब कोई भर्ती निकलती है तो, खासकर सरकारी तो फिर आवेदनों की संख्या से पता चलता है कि असल में क्या है? सामान्य की बात छोड़िए अब दिव्यांग की ही बात करते हैं, नगर निगम ने 306 पदों के लिए भर्ती क्या निकाली, 7431 दावेदार आ गए।
मांगी केवल 10वीं, 12वीं डिग्री, आए पीजी, ग्रेज्युट
इस भर्ती के के लिए पदों के अनुसार अधिकतम योग्यता 12वीं पास थी। किसी पद के लिए पांचवी पास चाहिए था तो किसी के लिए 10वीं पास। दिव्यांगता का सर्टिफिकेट 40 फीसदी जरूरी है। लेकिन जानकारी के अनुसार ग्रेज्युट और पोस्ट ग्रेज्युट के भी आवेदन नगर निगम के पास आ चुके हैं। इतनी संख्या की उम्मीद तो निगम को भी नहीं थी।
इन पदों के लिए आए इतने आवेदन
- सहायक ग्रेड 3: 12 पद- 276 आवेदक
- उपयंत्री ग्रेड 3: 7 पद और 84 आवेदक
- समयपाल : पांच पद पर 48 आवेदक
माली- दो पद पर 92 उम्मीदवार
- सहायक राजस्व निरीक्षक- 12 पद पर 1017 उम्मीदवार
- कैशियर सहायक लेखापाल- 1 पद पर 106 दावेदार
- उप स्वच्छता पर्यवेक्षक- 8 पद पर 1059 उम्मीदवार
- सफाई संरक्षक (चतुर्थ) – 77 पद पर 838 उम्मीदवार
- सहायक अतिक्रमण अधिकारी- 1 पद पर 15 दावेदार
- सहायक सामुदायिक अधिकारी- 1 पद पर 60 दावेदार
- सफाई संरक्षक- 157 पद पर 271 उम्मीदवार
- भृत्य- दो पद पर 3 उम्मीदवार
(306 पद में से 21 विलोपित किए गए हैं, कुल 288 पदों पर भर्ती होगी)
एक महीने तक चलेगी स्क्रूटनी
नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने भर्ती में ट्रांसपेरेंसी के लिए तीन अपर आयुक्तों को फार्म स्क्रूटनी की जिम्मेदारी दी है। अपर आयुक्त स्थापना मनोज पाठक ने बताया कि फार्म की स्क्रूटनी में करीब 25 दिन लगेंगे। इस भर्ती में जातिगत आरक्षण नहीं है केवल दिव्यांगता और तय मानकों के आधार पर भर्ती होगी। स्क्रूटनी में अधूरे, त्रूटिपूर्ण, योग्यता नहीं पाए जाने वाले, उम्र सीमा में नहीं आने वालों को आवेदन निरस्त होंगे।