इंदौर ED ने की नगर निगम के रिटायर्ड हेल्थ अधिकारी राजेश कोठारी की संपत्ति अटैच
Sanjay Gupta | Mar 22, 2025, 15:25 IST
INDORE ED
इंदौर नगर निगम के रिटायर्ड हेल्थ ऑफिसर डॉ. राजेश कोठारी के खिलाफ इंदौर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने संपत्ति अटैचमेंट की कार्रवाई की है। पीएमएलए 2002 के तहत ईडी ने उन पर केस दायर किया था, और अब लंबे समय बाद उनकी संपत्ति अटैच की गई है।
इंदौर नगर निगम के रिटायर्ड हेल्थ ऑफिसर डॉ. राजेश कोठारी के खिलाफ इंदौर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने संपत्ति अटैचमेंट की कार्रवाई की है। पीएमएलए 2002 के तहत ईडी ने उन पर यह केस दायर किया था, जिसमें लंबे समय बाद प्रापर्टी अटैच की है। उल्लेखनीय है कि यह मामला साल 2011 का है और डॉ. कोठारी 2017 में ही रिटायर हो चुके हैं।
ये भी खबर पढ़ें... शराब कारोबारियों के साथ ईडी की यारी... नहीं बनाया घोटाले का आरोपी
कोठारी के यहां साल 2011 में लोकायुक्त ने छापा मारा था। उन पर भ्रष्टाचार एक्ट के तहत केस हुआ। इसके बाद ईडी ने उन पर मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया। वह साल 2017 में इंदौर निगम से रिटायर्ड हो गए।
ये भी खबर पढ़ें... ईडी की दबिश के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे ईडी दफ्तर का घेराव, 3 मार्च को प्रदर्शन
साल 2024 में इंदौर नगर निगम में 150 करोड़ के फर्जी बिल घोटाला सामने आ चुका है। इसमें ईडी भी सभी आरोपियों के यहां छापे मारकर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर चुकी है। इस मामले में सबसे पहले ईडी में केस दर्ज होने का खुलासा द सूत्र ने ही किया था। वहीं द सूत्र ने ही खुलासा किया कि ईडी में इन आरोपियों की संपत्ति की सूची बन गई है और जल्द ही अटैचमेंट की प्रोसेस होगी। इस मामले में भी ईडी से जल्द सूचना सामने आ सकती है। इसमें इंजीनियर अभय राठौर को मुख्य आरोपी माना गया है और इसके साथ ही निगम ऑडिट, अकाउंट विभाग के भी कई कर्मचारी आरोपी है और साथ ही ठेकेदार भी है। बता दें कि राठौर अभी भी जेल में हैं।
इतनी संपत्ति अटैच हुई
ईडी द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि इंदौर नगर निगम इंदौर के तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कोठारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले मेंप्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2022 के तहत 1 करोड़ 31 लाख रुपए की अचल संपत्ति को कुर्क (अटैच) किया गया है।
ED, Indore has provisionally attached immovable properties of Rs. 1.31 Crore (approx.) under the provisions of the PMLA, 2002 in an investigation related to disproportionate assets case against Rajesh Kothari, the then Health Officer working under Indore Municipal Corporation,…
— ED (@dir_ed) March 22, 2025
कोठारी के यहां हुआ था छापा
ये भी खबर पढ़ें... ईडी की दबिश के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे ईडी दफ्तर का घेराव, 3 मार्च को प्रदर्शन
150 करोड़ के घोटाले में भी जल्द होंगे अटैचमेंट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava