इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को 25 हजार के मुचलके पर मिली जमानत
Sanjay Gupta | Apr 25, 2025, 21:10 IST
Indore Chintu Chaukse
वह साल 2023 में भी चौकसे के करीबी लक्की पर झूठा केस करा चुके हैं जबकि घटना के दौरान लक्की हरिद्वार में थे, इसमें पुलिस खात्मा लगा चुकी है। कपिल आदतन तौर पर चौकसे और उनके समर्थकों के खिलाफ झूठी शिकायत कराते हैं।
MP NEWS: इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को कोर्ट से जमानत मिल गई है। उनके साथ ही गिरप्तार हुए सुभाष यादव और रवि प्रजापत को भी जमानत मिल गई है। तीनों को ही 25-25 हजार के मुचलके पर जमानत मिली है। आर्डर देर से होने के चलते अब यह सभी आरोपी जेल से शनिवार को ही बाहर आ सकेंगे।
![83ff37ec-30b]()
अधिवक्ता संतोष शर्मा द्वारा इस जमानत के लिए तर्क रखे गए। वहीं साथ में जिला बार कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र यादव भी साथ में थे। इसमें पहले तो कपिल पाठक (शिकायतकर्ता और बीजेपी कार्यकर्ता) को लेकर बताया गया कि उन्होंने राजनीतिक द्वेष के कारण यह शिकायत दर्ज कराई है। वह साल 2023 में भी चौकसे के करीबी लक्की पर झूठा केस करा चुके हैं जबकि घटना के दौरान लक्की हरिद्वार में थे, इसमें पुलिस खात्मा लगा चुकी है। कपिल आदतन तौर पर चौकसे और उनके समर्थकों के खिलाफ झूठी शिकायत कराते हैं। इस मामले में कपिल को बताया गया कि 14 टांके आए, वहीं घटना में घायल रोहन को तो 18 टांके हैं और वह अभी भी आईसीयू में हैं।
ये खबर भी पढ़िए... 27 अप्रैल को मुंबई से सहरसा को चलेगी स्पेशल ट्रेन, भोपाल मंडल से गुजरेगी
वहीं अधिवक्ता शर्मा द्वारा इस मामले में चौकसे का अक्षय पवार के यहां विजयनगर में घटना के बताए समय 19 अप्रैल रात साढ़ नौ बजे भंडारे का सीसीटीवी भी दिया गया। इसमें तर्क दिए गए साफ है कि चौकसे वहां थे ही नहीं और फिर भी केस कराया गया।
ये खबर भी पढ़िए... संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, नई सरकार की नीति पर सवाल
यह भी तर्क दिए गए कि हमारी ओर से क्रास एफआईआर कराई गई लेकिन इसमें हमारे पक्ष को अधिक चोट के बाद भी मामूली धाराएं मारपीट की लगाई गई और वहीं हमारे पक्षकार पर हत्या के प्रयास जैसी कई गंभीर धाराएं लगा दी गई। सभी तर्कों को सुनने के बाद जिला कोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली और 25-25 हजार का मुचलके और विविध शर्तों के साथ जमानत दी गई।
ये खबर भी पढ़िए... जबलपुर में मुस्लिम समाज का आतंकवाद के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, पाकिस्तान-आतंकवाद का जलाया पुतला
चिंटू चौकसे का साथ ही बेटे ईशान चौकसे, उनके बड़े भाई राधेश्याम चौकसे, राधेश्याम के बेटे रोहन चौकसे, गौरव चौधरी, सुभाष यादव, रवि प्रजापत व अन्य अज्ञात पर 19 अप्रैल की सुबह सात बजकर 22 मिनट पर केस दर्ज किया गया।
ये खबर भी पढ़िए... एमपी में अब बिजली कर्मचारियों के होंगे ऑनलाइन ट्रांसफर, 30 अप्रैल तक करें आवेदन
बीएनएस की धारा 109, 296, 351(2), 115(2), 333, 324 (4), 191 (2), 191(3) और 190 जैसी आठ धाराओं में केस दर्ज हुआ।
एमवायएच में फरियादी कपिल पाठक, रमेश कुमार पाठक के बयान पर यह केस हुआ है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सी 710 सी सेक्टर सुखलिया इंदौर में 19 अप्रैल को रात नौ बजे करीब मेरे घेर पर टैक्टर खड़ा था। मेरे पड़ोस में ईशान पिता चिंटू चौकसे आया और बोला कि इसे हटाओ। हटाने की बात पर मेरे लड़के कपिल पाठक कहा गालियां मत दो। इतने में ईशान घर गया और चिंटू, राधेश्याम, गौरव, रोहन, सुमित ठाकुर, सुभाष यादव, रवि प्रजापत व अन्य लोग डंडा, तलवार, लोहे की राड लेकर आए और घर में घुसकर मारपीट करने लगे। कपिल को जान से मारने की नियत से मारा। मेरी बहू विनीता पाठख के साथ भी मारपीट की। धमकाया आज तो बच गए जिंदा नहीं बचोगे।
83ff37ec-30b
भंडारे के वीडियो और कपिल के पुराने खराब रिपोर्ट से जमानत
ये खबर भी पढ़िए... 27 अप्रैल को मुंबई से सहरसा को चलेगी स्पेशल ट्रेन, भोपाल मंडल से गुजरेगी
भंडारे के वीडियो भी हुए पेश
ये खबर भी पढ़िए... संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, नई सरकार की नीति पर सवाल
हमारी ओर से क्रास एफआईआर में मामूली धाराएं
ये खबर भी पढ़िए... जबलपुर में मुस्लिम समाज का आतंकवाद के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, पाकिस्तान-आतंकवाद का जलाया पुतला
इन सभी पर हुआ था केस
ये खबर भी पढ़िए... एमपी में अब बिजली कर्मचारियों के होंगे ऑनलाइन ट्रांसफर, 30 अप्रैल तक करें आवेदन
इन धाराओं में हुआ केस
एफआईआर में यह लिखा कि घर में घुसकर पीटा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari