इंदौर नगर निगम की वेबसाइट पर गुंडा जीतू यादव अभी भी MIC मेंबर

Sanjay Gupta | Jan 18, 2025, 17:05 IST
Share
जीतू यादव अभी भी MIC मेंबर
जीतू यादव अभी भी MIC मेंबर Photograph: (the sootr)

इंदौर में पार्षद कमलेश कालरा के घर पर गुंडे भेजने वाला जीतू यादव 11 जनवरी से गायब है। बावजूद इसके, नगर निगम की वेबसाइट पर अभी भी उसका नाम एमआईसी सदस्य के रूप में है।

INDORE : पार्षद कमलेश कालरा के घर पर 50 से ज्यादा समर्थक गुंडे भेजने वाला जीतू यादव 11 जनवरी से ही शहर से गायब है। यह वह दिन है जब उसने पहले सुबह बीजेपी और एमआईसी मेंबर पद से इस्तीफा दिया। फिर इसके एक घंटे बाद पार्टी ने उसे 6 साल के लिए बाहर कर दिया और फिर दोपहर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एमआईसी पद से हटा दिया। लेकिन घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी नगर निगम को होश नहीं है और अभी भी वेबसाइट पर जीतू यादव को एमआईसी मेंबर बता रखा है।

एमआईसी मेंबर और विभाग में भी जीतू का नाम

इंदौर नगर निगम की वेबसाइट IMCINDORE.MP.GOV.IN पर महापौर और एमआईसी मेंबर के नाम, फोटो, विभाग, मोबाइल नंबर अपलोड किए गए हैं। इसमें सबसे पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव का नाम है। इसके बाद एमआईसी मेंबर अभिषेक शर्मा, राजेश उदावत, राजेंद्र राठौर, अश्विनी शुक्ला, निरंजन सिंह चौहान, नंदकशोर पहाड़िया, प्रिया दांगी का नाम है। इसके बाद ही गुंडे जितेंद्र यादव का नाम है। फिर दो अन्य एमआईसी मेंबर राकेश जैन, मनीष शर्मा का नाम दिया गया है।

महापौर द्वारा जीतू यादव का mic से हटाने का लेटर
महापौर द्वारा जीतू यादव का mic से हटाने का लेटर
जीतू यादव का इस्तीफा
जीतू यादव का इस्तीफा
बीजेपी का पार्टी से निष्कासित करने का पत्र
बीजेपी का पार्टी से निष्कासित करने का पत्र

क्या हुआ था घटनाक्रम

पार्षद कमलेश कालरा ने एक रिमूवल नोटिस को लेकर यतींद्र यादव निगम अधिकारी से फोन पर दुवर्यवाहर किया और इसी दौरान यतींद्र ने जीतू यादव के परिवार का होने की बात कही, जिस पर कालरा ने कह दिया कि उनके आफिर में आकर ही मारूंगा। यह आडियो वायरल हुआ और जीतू तक पहुंचा। उसने चार जनवरी की दोपहर में अपने समर्थक गुंडों को कालरा के घर भेज दिया। इन्होंने निर्वस्त्र कांड किया, जमकर गुंडागर्दी की। इस घटना पर विधायक मालिनी गौड़ आक्रामक हुई और पहले बीजेपी दफ्तर में प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को शिकायत की और फिर रात को सीएम डॉ. मोहन यादव को पूरी घटना बताई, जीतू पर एफआईआर करने, पार्टी से बाहर करने की मांग उठी। इधर जीतू ने भी यादव और एससी कार्ड खेला और सीएम के इंदौर दौरे पर बात रखी। लेकिन शहर में धीरे-धीरे मामले ने तूल पकड़ा। द सूत्र ने खुलकर जीतू यादव की गुंडागर्दी पर खबरें प्रकाशित की। पार्टी ने कालरा और जीतू को नोटिस दिया। आखिर में मामला पीएम नरेंद्र मोदी तक पहुंचा। वहां से सख्ती के आदेश आए। यह भनक जीतू को लगी कि पार्टी बाहर कर रही है तो उसने 11 जनवरी की सुबह मासूम बनते हुए पार्टी से, एमआईसी से इस्तीफा दिया। लेकिन पार्टी ने इसे खारिज किया और पार्टी से निष्कासित का आदेश जारी कर दिया। वहीं यह आदेश निकलते ही दोपहर में महापौर ने जीतू यादव को एमआईसी प्रभार से मुक्त कर दिया। इसके बाद से ही जीतू गायब है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • पार्षद जीतू यादव
  • jeetu yadav
  • jitu yadav indore
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग