24 नवंबर से 16 कोच के साथ चलेगी इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, अब इतने यात्री कर सकेंगे सफर

Sandeep Kumar | Nov 22, 2025, 22:55 IST
Share
indore-nagpur-vande-bharat-express
indore-nagpur-vande-bharat-express

इंडियन रेलवे ने इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में कोच बढ़ाए है। 24 नवंबर से यह ट्रेन 16 कोचों के साथ चलेगी। इससे करीब 1200 यात्री यात्रा कर सकेंगे। यह फैसला बिजी रूट पर मुसाफिरों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

BHOPAL. भारतीय रेलवे बोर्ड ने इंदौर-नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस में बदलाव किया है। यह ट्रेन अब 24 नवंबर से 16 कोचों के साथ चलेगी। कोच दोगुनी होने से सीट क्षमता 600 से बढ़कर 1200 हो जाएगी। प्रतिदिन 600 अतिरिक्त यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अवसर मिलेगा। यह बदलाव त्योहारों और भीड़भाड़ के समय राहत देगा। बताया जा रहा है कि व्यस्ततम रूट पर यात्रा की मांग लगातार बढ़ रही थी।

वेटिंग लिस्ट से मिलेगी राहत

इंदौर-भोपाल-नागपुर रेल मार्ग मध्य भारत का व्यस्त रूट है। विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग, कारोबारी और ट्रैवलर्स की भारी आवाजाही है। वंदे भारत में सीटें अक्सर फुल रहती थीं। वेटिंग लिस्ट लगातार बढ़ रही थी। इंदौर और भोपाल शिक्षा व व्यापार केंद्र हैं। नागपुर एक बड़ा औद्योगिक और लॉजिस्टिक हब है। 16 कोच का स्थायी विस्तार यात्रियों की जरूरतें पूरी करेगा।

ये भी पढ़ें...वंदे भारत एक्सप्रेस का लोको पायलट कैसे बनें? यहां जानें योग्यता, कोर्स और चयन प्रक्रिया

कंफर्म सीट मिलने के बढ़े चांस

इसी सप्ताह अपग्रेडेड रैक इंदौर पहुंचे थे। इनका रखरखाव किया जा रहा है। अब ज्यादा कोच से यात्रियों को फायदा होगा। त्योहारी सीजन और खास मौके पर कंफर्म सीटें मिलेंगी। कोच बढ़ने से एक हजार से ज्यादा यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।

ये भी पढ़ें...पूर्व सीएम उमा भारती का राहुल गांधी पर तंज, गाय का मुद्दा बढ़ा तो गोबर का तिलक लगा लेंगे

मांग के मुताबिक बढ़ाए कोच

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्रियों की मांग के अनुसार कोच बढ़ाए जाते हैं। इससे वेटिंग लिस्ट घटती है और सीट मिलने की संभावना बढ़ती है। नए कोच जुड़ने से यात्रा अधिक आरामदायक और सुगम होगी।

ये भी पढ़ें...भोपाल-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस में 20 कोच होंगे, यात्रियों का सफर होगा आरामदायक

4 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी

👉 इंदौर नागपुर वंदे भारत में 16 कोच जोड़े गए हैं। इससे अब सीट क्षमता 600 से बढ़कर 1200 हो गई है।

👉 यह बदलाव खासकर त्योहारी सीजन और भीड़भाड़ वाले समय में राहत देगा। इंदौर-भोपाल-नागपुर रूट मध्य भारत का व्यस्ततम रूट है।

👉 इस सप्ताह अपग्रेडेड रैक इंदौर पहुंच चुके हैं, जिनका रखरखाव किया जा रहा है। नए कोच जुड़ने से यात्रियों को कंफर्म सीटें मिलने में आसानी होगी।

👉 सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने कहा कि यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए कोच बढ़ाए गए हैं। इससे वेटिंग लिस्ट कम होगी और यात्रा अधिक आरामदायक और सुगम होगी।

ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (23 नवंबर) : मध्यप्रदेश सहित देश के अधिकांश भागों में हल्की बारिश और ठंड का असर

ट्रेन की टाइमिंग

इंदौर से वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 06:10 बजे चलेगी। उज्जैन 06:50, भोपाल 09:10, नर्मदापुरम 10:22, इटारसी 10:45, बैतूल 11:58 और नागपुर 02:35 बजे पहुंचेगी।

नागपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस 03:20 बजे चलेगी। बैतूल 05:23, इटारसी 07:00, नर्मदापुरम 07:22, भोपाल 08:38, उज्जैन 10:40 और इंदौर 11:50 बजे पहुंचेगी।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • भारतीय रेलवे
  • वंदे भारत एक्सप्रेस
  • नागपुर
  • इंदौर नागपुर वंदे भारत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज