इंदौर नरसीमुंजी कॉलेज में वेलेंटाइन डे मनाने पर बजंरग दल का हंगामा, नारेबाजी और तोड़फोड़

Sanjay Gupta | Feb 12, 2026, 16:52 IST
narsimumji college
इंदौर के नरसीमुंजी कॉलेज (NMIMS) में वेलेंटाइन डे का आयोजन हुआ। जानकारी मिलने पर बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे। यहां टेबल तोड़ी गई और नारेबाजी हुई।

News in short

  • इंदौर के NMIMS कॉलेज में वेलेंटाइन डे का विरोध हुआ।
  • बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में तोड़फोड़ की।
  • हिंदू संस्कृति के खिलाफ अश्लीलता का आरोप लगाया गया।
  • पुलिस ने छात्रों को सुरक्षित बाहर भेजा और कार्रवाई की।
  • प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर लौटाया गया।

News in detail

इंदौर के नरसीमुंजी कॉलेज (NMIMS) में वेलेंटाइन डे के आयोजन को लेकर बवाल हो गया। कार्यक्रम की जानकारी मिलने पर बजरंग दल पदाधिकारी, कार्यकर्ता गांधीनगर स्थित कॉलेज परिसर में पहुंचे। यहां टेबल तोड़ी गई, नारेबाजी हुई। इनका आरोप है कि वेलेंटाइन डे के नाम पर अश्लीललता हो रही थी। साथ ही अन्य वर्ग के युवा हिंदू लड़कियों के साथ मौजूद थे।



भोपाल से इंदौर-उज्जैन जाने वाले हो जाएं सावधान, कुबेरेश्वर धाम में मिल सकता है महाजाम, जानें नया ट्रैफिक प्लान



इंदौर के स्कूल में हिंदू और मुस्लिम छात्रों का अलग-अलग हुआ वार्षिकोत्सव, पार्षद का दावा क्लास भी अलग लगती है



indore-narsimumji-college


indore-narsimumji-college


इस तरह हुई घटना

निम्स (नरसीमुंजी) संस्थान गांधीनगर में बेक सेल नाम से एक कार्यक्रम हो रहा था। इसमें वेलेंटाइन डे से जुड़ी सामग्री बेची जा रही थी। बजरंग दल के तन्नू शर्मा ने बताया कि आयोजन में बड़ी संख्या में हिंदू लड़कियों के साथ अन्य वर्ग के युवक भी मौजूद थे।



इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताते हुए कार्यक्रम बंद कराने की मांग की थी। कार्यक्रम की आड़ में अश्लीलता हो रही थी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वहां टेबल फेंकी, कांच भी टूटे, इनके हाथ में प्लास्टिक के डंडे थे। साथ ही जयश्री राम के नारे लगाए गए। मौके पर पुलिस पहुंची। उधर विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में ही धरना देकर भजन गाने बैठ गए।



indore-narsimumji-college


indore-narsimumji-college


इंदौर नारकोटिक्स विंग का बड़ा एक्शन : चंदेरी में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, करोड़ों का माल जब्त



मध्यप्रदेश विधानसभा में बढ़ा डिजिटल सवालों का ट्रेंड, 16 फरवरी से सत्र की शुरुआत



क्या बोली पुलिस ?

डीसीपी कृष्णलाल चंदानी के अनुसार हिंदूवादी संगठनों के कुछ लोग कॉलेज परिसर पहुंचे थे। जहां तोड़फोड़ और नारेबाजी की घटना हुई। दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रों को सुरक्षित बाहर भेजा और प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। पुलिस ने कहा कि नोटिस देकर जानकारी ली जाएगी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।



नरसीमुंजी ने रखा अपना पक्ष

वहीं नरसीमुंजी संस्थान ने इस संबंध में अपनी बात रकी है। प्रबंधन ने बताया कि 12 फरवरी दोपहर 12:30 बजे से 3:00 बजे के बीच, कुछ अनधिकृत व्यक्तियों का एक समूह हमारे परिसर में प्रवेश कर गया। उन्होंने छात्रों द्वारा आयोजित ‘बेक एंड सेल’ कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न की। यह गतिविधि हमारे कार्यक्रम का हिस्सा थी, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव देना है।



इस समूह ने परिसर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। एनएमआईएमएस में हमारे छात्रों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बाहरी समूहों द्वारा की गई ऐसी गतिविधियां हमारे संस्थागत मूल्यों, अनुशासन और शैक्षणिक योजनाओं में व्यवधान उत्पन्न करती हैं। स्थानीय पुलिस के त्वरित हस्तक्षेप के कारण किसी भी छात्र या स्टाफ सदस्य को कोई चोट नहीं पहुंची। स्थिति को पेशेवर ढंग से नियंत्रित किया गया और संबंधित व्यक्तियों को परिसर से हटा दिया गया।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • बजरंग दल
  • वेलेंटाइन डे
  • भारतीय संस्कृति