भोपाल से इंदौर-उज्जैन जाने वाले हो जाएं सावधान, कुबेरेश्वर धाम में मिल सकता है महाजाम, जानें नया ट्रैफिक प्लान

Kaushiki | Feb 12, 2026, 12:07 IST
Share
pandit-pradeep-mishra
pandit-pradeep-mishra

कुबेरेश्वर धाम सीहोर में 14-20 फरवरी तक रुद्राक्ष महोत्सव होगा। 15 फरवरी की महाशिवरात्रि हेतु हाईवे पर 21 फरवरी तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। यहां पढ़ें पूरा रूट।

Sehore Rudraksh Festival: मध्यप्रदेश के सीहोर में महादेव की भक्ति की लहर चल रही है। यहां सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इसमें पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा करेंगे। ये कथा 14 से 20 फरवरी 2026 तक चलेगी। देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने की संभावना है।

इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के कड़े प्रबंध किए हैं। यातायात व्यवस्था सुचारू रहे, इसके लिए रास्तों में बड़े बदलाव किए गए हैं। 12 फरवरी से 21 फरवरी तक यहां ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। आइए जानें पूरी यातायात व्यवस्था...

महाशिवरात्रि पर कुबेरेश्वर धाम में भक्तों का सैलाब, रुद्राक्ष महोत्सव की धूम
महाशिवरात्रि पर कुबेरेश्वर धाम में भक्तों का सैलाब, रुद्राक्ष महोत्सव की धूम

कब है रुद्राक्ष महोत्सव

सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में 14 से 20 फरवरी 2026 तक भव्य रुद्राक्ष महोत्सव मनाया जाएगा। पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में इस बार ग्रीन शिवरात्रि का संकल्प लिया गया है। इसके तहत एक करोड़ पौधे रोपने का बड़ा लक्ष्य है।

10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के लिए 1.80 लाख स्क्वायर फीट का विशाल डोम और 10 एकड़ में निशुल्क भोजनशाला तैयार की गई है। सुरक्षा के लिए 256 हाई-टेक कैमरे और भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।

रेलवे ने भी भक्तों के लिए विशेष ट्रेनें और अतिरिक्त काउंटर शुरू किए हैं। यहां मात्र 5 रुपए में पीने का पानी और पुख्ता स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 – तिथि, समय, अनुष्ठान और महत्व – ओम स्पिरिचुअल शॉप
महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 – तिथि, समय, अनुष्ठान और महत्व – ओम स्पिरिचुअल शॉप

भारी वाहनों के लिए नया मार्ग

एमपी रुद्राक्ष महोत्सव (Rudraksh Festival)और महाशिवरात्रि की भीड़ को देखते हुए, प्रशासन ने भारी वाहनों के लिए हाईवे पर पूरी तरह मार्ग बदल दिया है।

  • भोपाल से इंदौर की ओर:
    जो भारी वाहन भोपाल से इंदौर जाना चाहेंगे, उन्हें मुबारकपुर जोड़ से होकर ब्यावरा, राजगढ़ और मक्सी वाले लंबे रास्ते का पालन करना होगा।
  • इंदौर से भोपाल की ओर:
    इसी तरह इंदौर या देवास से आने वाले ट्रक शाजापुर, ब्यावरा और कुरावर होकर ही भोपाल में प्रवेश कर पाएंगे। इस व्यवस्था से कुबेरेश्वर धाम के पास हाईवे पर लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
  • इससे कुबेरेश्वर धाम के आसपास मुख्य हाईवे पर दबाव कम हो जाएगा। पुलिस ने डायवर्जन पॉइंट्स पर पर्याप्त रोशनी और पेयजल की व्यवस्था की है। किसी भी आपात स्थिति के लिए क्रेन और मैकेनिक भी तैनात रहेंगे। ये डायवर्सन 12 फरवरी से 21 फरवरी तक रहेगा।

छोटे वाहनों और श्रद्धालुओं के लिए सुगम यात्रा

भक्तों और आम यात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने छोटे वाहनों हेतु कनेक्टिंग रूट्स बनाए हैं।

  • डायवर्जन मार्ग:
    भोपाल से आष्टा या इंदौर जाने वाले छोटे वाहन न्यू क्रिसेंट चौराहा से भाऊखेड़ी जोड़ और अमलाहा होते हुए अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे।
  • सीधे धाम जाने वाले:
    जो भक्त अपनी निजी गाड़ियों से केवल कुबेरेश्वर धाम आना चाहते हैं, उनके लिए मेन हाईवे खुला रहेगा। वे बिना किसी डायवर्जन के सीधे कथा स्थल तक पहुंच सकेंगे। यहां उनके लिए विशाल पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था

पंडित प्रदीप मिश्रा रुद्राक्ष महोत्सवकी सुरक्षा हेतु पुलिस के आला अधिकारियों ने अहम बैठक की है। आईजी संजय तिवारी और डीआईजी राजेश सिंह ने सुरक्षा के निर्देश दिए हैं।

रेलवे स्टेशन और मुख्य द्वारों पर सीसीटीवी कैमरों (CCTV) से निगरानी रखी जाएगी। श्रद्धालुओं के रुकने के लिए विशेष होल्डिंग एरिया भी बनाए गए हैं। इन क्षेत्रों में शौचालय, पानी और लाइट की उचित व्यवस्था की गई है।

रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस आपसी समन्वय से कार्य कर रहे हैं। सभी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाए गए हैं ताकि पल-पल की जानकारी साझा की जा सके।

ये खबरें भी पढ़ें...

महाशिवरात्रि 2026 पर जरूर करें ये उपाय, चमक उठेगी आपकी किस्मत

2026 में कब है महाशिवरात्रि, 300 साल बाद बन रहा ग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

14 फरवरी से कुबेरेश्वर धाम में शुरू होगा रुद्राक्ष महोत्सव, 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावन

गले में सांप और शीश पर चंद्रमा, क्या सिखाते हैं शिव? जानें नीलकंठ के प्रतीकों का असली सच

Tags:
  • पंडित प्रदीप मिश्रा
  • कुबेरेश्वर धाम
  • पंडित प्रदीप मिश्रा रुद्राक्ष महोत्सव
  • Rudraksh Festival
  • रुद्राक्ष महोत्सव
  • महाशिवरात्रि
  • एमपी रुद्राक्ष महोत्सव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच