इंदौर में न्यू ईयर की रात जमकर होगी चेकिंग, खजराना मंदिर में दर्शन के लिए यह रहेगी व्यवस्था
Sanjay Gupta | Dec 31, 2024, 16:11 IST
Indore New Year night checking Photograph: (the sootr )
मध्य प्रदेश के इंदौर में नए साल के जश्न की तैयारियां जोरों पर हैं। होटल, बार और पब में कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दुर्घटना वाले स्थानों और असामाजिक तत्वों की सक्रियता वाले स्थानों को चिन्हित कर चेकिंग प्वाइंट बनाए जा रहे हैं।
इंदौर में न्यू ईयर के जश्न की तैयारियां चल रही है, होटल, बार व पब में कई जगह पर आयोजन होंगे। वहीं पर फार्म हाउस व अन्य जगह पर भी पार्टियों की तैयारी चल रही है। वही ड्रिंक एंड ड्राइव रोकने और ला एडं आर्डर व्यवस्था के लिए पुलिस ने भी कमर कसी हुई है और जमकर चेकिंग होगी।
इंदौर में मुख्य चौराहों के साथ ही एक्सीडेंट स्प़ॉट व असामाजिक तत्वों के सक्रिय रहने वाले स्पॉट को चिह्नित करके चेकिंग प्वाइंट लगाए जा रहे हैं। करीब 200 से ज्यादा चेकिंग प्वाइंट पर 1500 से ज्यादा पुलिस बल सडकों पर रहेगा। ट्रैफिक पुलिस तो रात भर ही चेकिंग में जुटी रहेगी। ड्रिंक एंड ड्राइव को सख्ती से निपटा जाएगा और वाहन जब्त होंगे।
पुलिस के पास सौ से ज्यादा ब्रीथ एनलाइजर होंगे, जो वाहन चेकिंग के दौरान चालकों के मुंह में लगाकर शराब पिए या नहीं इसकी जांच होगी। सबसे ज्यादा नजरें विजयनगर, लसूडिया, कनाडिया, खजराना, तिलकनगर, तेजाजीनगर जोन में रहेगा क्योंकि यहीं पर सबसे ज्यादा होटल, बार-पब मौजूद है।
पुलिस द्वारा एआई ड्रोन, बॉडी वार्न कैमरेस व्हीकल कैमरे, पोर्टबल जीपीएस जैसे संसाधनों का उपयोग किया जाएगा। लगातार यह भी देखने में आ रहा है, शराब पीकर लोग पुलिस से दुवर्यवहार करते हैं. इसके लिए भी पुलिस बल सख्ती से निपटेगा। सभी को चेतावनी दी गई है कि समय सीमा का पालन करेंगे और आयोजन समय पर बंद करें।
इंदौर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खजराना गणेश मंदिर में नव वर्ष पर लाखों भक्त दर्शन के लिए आएंगे। इसे देखते हुए 31 दिसंबर से एक जनवरी तक ट्रैफिक व्यवस्था का प्लान जारी किया गया है।
वहीं क्राइम ब्रांच पुलिस भी न्यू ईयर जश्न पर नजर ऱख रही है, खासकर ड्रग्स और नशे की अन्य प्रतिबंधित सामग्री को लेकर। टीमें पब, बार और रेस्त्रां पर रहेंगी। डीसीपी क्राइम ब्रांच इंदौर राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि खासकर ड्रग्स बेचने वालों और पैडलर्स पर नजर है। इसकी बिक्री पर धरपकड़ कार्रवाई होगी। नशा बेचने वाले जेल में होगा।
1500 से ज्यादा पुलिस सड़कों पर होगी
100 से ज्यादा ब्रीथ एनालाइजर
New Year celebrations
हाईटेक साधनों का होगा उपयोग
खजराना मंदिर में न्यू ईयर पर ऐसे होगी तैयारी
- खजराना गणेश मंदिर के लिए जाने हेतु वाहन चालक खजराना चौराहा से सर्विस रोड होते हुए सिद्धिविनायक हॉस्पिटल से बाएं मुड़कर, गणेशपुरी मेंन रोड, गोयल विहार रेनबसेरा टी से मंदिर एंट्री गेट होते हुए मंदिर परिसर पार्किंग स्थल तक पहुंच सकेंगे।
- दर्शन करने के पश्चात वह मंदिर पार्किंग परिसर से कालका माता मंदिर गेट से बाएं मुड़कर गणेश मंदिर तिराहा, पीपल चौराहा से खजराना चौराहा पहुंच सकेंगे।
- जिन वाहन चालकों को खजराना गांव में जाना है वह खजराना चौराहे से गोया रोड होते हुए जा सकेंगे इसी प्रकार जिन्हें खजराना चौराहा की ओर आना है वह जमजम तिराहा, मन्नत जनरल स्टोर से गोया रोड वाले मार्ग पर आवागमन कर सकेंगे।
- बंगाली चौराहा से सिद्धिविनायक हॉस्पिटल की ओर सर्विस रोड पर वाहनों का आना वर्जित रहेगा।
- खजराना चौराहा, गोया रोड से स्टार चौराहा की ओर तथा पीपल चौराहा से खजराना की ओर सिटिबसो का आना-जाना प्रतिबंधित रहेगा।
ड्रग्स पर खास नजर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari