इंदौर में लिस्टेड गुंडे ने आदिवासी युवक को पीटा, जूते के लेस बंधवाए, पुलिस ने शाम को निकाला जुलूस
Sanjay Gupta | Aug 19, 2024, 21:45 IST
youth police procession
वीडियो सोमवार को सामने आने के बाद राजनीतिक तूल पकड़ने लगा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस सोशल मीडिया पर डालकर बीजेपी सरकार को घेरा। सोमवार को फिर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद रात में मुख्य आरोपी रितेश का जुलूस निकाला।
इंदौर में छात्रों के रहने वाले मुख्य क्षेत्र भंवरकुआं में एक लिस्टेड गुंडे ने आदिवासी युवक को जमकर पीटा और उससे अभद्र व्यवहार करते हुए जूते के लेस भी बंधवाए। घटना के राजनीतिक तूल पकडऩे के बाद जागी पुलिस ने गुंडे को पकड़ा और उसका सार्वजनिक जुलूस निकाला। इस दौरान उसने कान पकड़ते हुए माफी मांगी।
जानकीर के अनुसार घटना रविवार सुबह साढ़े 6 से 7 बजे के बीच की है। देर रात पुलिस ने FIR दर्ज की। घटना का वीडियो सोमवार को सामने आने के बाद राजनीतिक तूल पकड़ने लगा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस सोशल मीडिया पर डालकर बीजेपी सरकार को घेरा। सोमवार को फिर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद रात में मुख्य आरोपी रितेश का जुलूस निकाला।
भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक, आरोपी रितेश राजपूत लिस्टेड गुंडा है। उस पर 10 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं। इनमें वाहन चोरी और लूट के मामले शामिल हैं। वहीं पीड़ित आदिवासी समाज से है। रितेश ने उसके पास से तेजी से बाइक निकाली, इस पर युवक ने यही कहा कि देख कर चलाओ। इस पर रितेश ने बाइक रोकी और युवक को मारा। युवक जान बचाकर मौके से भागा तो उसे ढूंढकर फिर रितेश ने मारा और जूते के लेस बंधवाए। इसी दौरान रितेश का दोस्त भी महिला मित्र के साथ बाइक से आया और उसने भी पीड़ित को मारा।
घटना रविवार को हुई, सोमवार को जागी पुलिस
यह हुई घटना
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल
By Sandeep Kumar
अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
By Ramanand Tiwari
एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई
By Sandeep Kumar
भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!
By Ramanand Tiwari
mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान
By Sanjay Dhiman
10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी
By Ramanand Tiwari
RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में
By Umeshwari Baghel