शराब कारोबारी रमेश राय की गाड़ी से मिले 56 लाख, कार्रवाई रुकवाने लगवाते रहा फोन

CHAKRESH | Mar 25, 2024, 11:43 IST
Share
रमेश राय शराब कारोबारी
रमेश राय शराब कारोबारी

डीसीपी विनोद मीणा की टीम ने फॉर्च्यूनर कार नंबर MP09ZS9594 को कार्रवाई के दौरान चोइथराम मंडी में रोका था। कार शराब व्यवसायी रमेश चंद राय ही चला रहे थे। जब उन्हें यहां रोककर कार की तलाशी ली गई तो कार से...

संजय गुप्ता @ INDORE
मप्र और इंदौर के सबसे बड़े शराब कारोबारियों में से एक रमेश राय ( RAMESH RAY ) की गाड़ी से पुलिस को 56 लाख रुपए कैश मिले हैं। रविवार देर रात पुलिस की जांच के दौरान जब कार रोकी गई तो इसमें कैश मिला। मामले में राय जहां कार्रवाई रुकवाने के लिए यहां-वहां फोन करते रहे, वहीं पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी।

इस कार से मिले कैश

डीसीपी विनोद मीणा की टीम ने फॉर्च्यूनर कार नंबर MP09ZS9594 को कार्रवाई के दौरान चोइथराम मंडी में रोका था। कार शराब व्यवसायी रमेश चंद राय निवासी शेखर प्लाजा विजय नगर ही चला रहे थे। जब उन्हें यहां रोककर कार की तलाशी ली गई तो कार से करीब 56 लाख रूपए मिले। राय ने बताया कि वह कार को धार से इंदौर लेकर आ रहे थे। रुपए उन्होंने अपने बिजनेस के बताए है।

चोइथराम मंडी के पास जांच में मिला कैश

टीआई राजेन्द्र नगर सियाराम गुर्जर ने कार्रवाई करते हुए रूपए जब्त कर प्रशासनिक अफसरों को मामले की जानकारी दी है। बताया जाता है कि देर रात पुलिस ने चोइथराम मंडी के पास चेकिंग लगाई थी। यहां कार में जब रमेश राय के पास इतने रूपए होने की जानकारी सामने आई तो पहले उसे छोड़ने को लेकर वरिष्ठ अफसरों तक फोन लगाया। लेकिन नवागत डीसीपी ने इस मामले में सीधे तौर पर कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए। रात में पकड़ाए 56 लाख रूपए को गिनने के लिये सुबह तक कार्रवाई चलती रही।

शहरभर में थी पुलिस की चेकिंग

शहर की सीमाओं से लगे थाने और प्रमुख चौराहे पर पुलिस की रात में चेकिंग लगाई गई। पुलिस के सभी वरिष्ठ अफसर देर रात तक सड़कों पर मौजूद रहे। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले और दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी वाले चालकों पर भी कार्रवाई की गई। कमिश्नर राकेश गुप्ता ने सोमवार को भी होली के पर्व पर हुडदंग मचाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश सभी जोन के डीसपी और अन्य अफसरों को दिए है

Tags:
  • शराब कारोबारी रमेश राय
  • RAMESH RAY
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग