ई बाइक से कलेक्टर आशीष सिंह पहुंचे संकुल
इंदौर में आज 22 सितंबर को नो कार डे, बीआरटीएस कॉरिडोर में नहीं चलेंगी कार
Sanjay Gupta | Sept 22, 2024, 09:13 IST
indore no car day environmental impact
indore no car day environmental impact
इंदौर में 22 सितंबर को नो कार डे पर बीआरटीएस पर कारें बंद रहेंगी। महापौर ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोक परिवहन और ई-बाइक का उपयोग करने की अपील की है।
इंदौर में रविवार 22 सितंबर को no car day मनाया जाएगा। खासकर बीआरटीएस कॉरिडोर पर कार नहीं चलेंगी और शहर के वातावरण को शुद्ध रखने का संदेश दिया जाएगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के आह्वान पर लोग लोक परिवहन, ई रिक्शा, ई बाइक का उपयोग करेंगे। शहर के विभिन्न स्थानों पर ई-रिक्शा, ई-बाइक और साइकिल की व्यवस्था की जाएगी। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ ही पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता, कलेक्टर आशीष सिंह सभी ने इसके लिए आह्वान किया है।
![ई बाइक से कलेक्टर आशीष सिंह पहुंचे संकुल]()
ई बाइक से कलेक्टर आशीष सिंह पहुंचे संकुल
महापौर ने कहा कि अब हम स्वच्छता के साथ ही ट्रैफिक सुधार में भी इंदौर को देश का नंबर वन शहर बनाएं। पिछले साल नो कार डे के दिन 12 फीसदी कारें कम निकलीं, हमने 80,000 लीटर ईंधन बचाया, 18 फीसदी वायु प्रदूषण कम हुआ और सल्फर मोनोऑक्साइड गैस का उत्सर्जन 5.5 फीसदी कम हुआ।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में स्वच्छता के साथ वायु एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए, पिछले वर्ष 22 सितंबर को नो कार डे अभियान चलाया गया था, जिसे शहर के जागरूक नागरिकों ने सफल बनाया। इस वर्ष भी 22 सितंबर को आयोजित नो कार डे के अवसर पर अधिक से अधिक लोक परिवहन, माय बाइक और ई-रिक्शा का उपयोग करें और पर्यावरण संरक्षण तथा वायु गुणवत्ता सुधार के कार्य में सहयोग करें।
![नो कार डे]()
ये खबर भी पढ़िए...देश की आठ हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की नियुक्ति, कानून मंत्री मेघवाल ने दी जानकारी
नागरिकों की सुविधा को देखते हुए नगर निगम एवं एआईसीटीएसएल द्वारा बीआरटीएस के संपूर्ण मार्ग पर ई-रिक्शा, माय बाइक और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध होगी। इसमें प्रमुख चौराहे जैसे निरंजनपुर चौराहा, स्कीम नंबर 78 चौराहा, शालीमार टाउनशिप, सत्य साईं चौराहा, विजयनगर चौराहा, रसोमा चौराहा, सी-21 मॉल, एमआर 9 चौराहा, आईटी चौराहा, इंडस्ट्री हाउस चौराहा, गिटार वाला चौराहा, पलासिया चौराहा, गीता भवन चौराहा, शिवाजी वाटिका चौराहा, जीपीओ चौराहा, नेहरू स्टेडियम चौराहा, नौलखा चौराहा, भंवरकुआं चौराहा, विष्णुपुरी चौराहा और राजीव गांधी चौराहा शामिल हैं।
नो कार डे के अवसर पर, लोग परिवहन वाहनों का अधिक से अधिक उपयोग करें, इसके लिए शहर के मध्य क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गों पर, विशेषकर बीआरटीएस पर, सुबह 9 बजे से 12:30 बजे तक और शाम 5:30 बजे से 7:30 बजे तक, विभिन्न स्थानों पर नो कार डे के तहत विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें नवलखा चौराहा पर बैंड एवं नुक्कड़ नाटक, शिवाजी वाटिका पर ओपन आर्ट कैनवास, साइकिल राइड पलासिया चौराहा पर नुक्कड़ नाटक, एलआईजी चौराहा पर फ्लैश मॉब, एमआर 9 चौराहा पर बैंड एवं नुक्कड़ नाटक, रसोमा चौराहा और विजयनगर चौराहा पर बैंड एवं नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियां शामिल हैं।
![sanjay gupta]()
ई बाइक से कलेक्टर आशीष सिंह पहुंचे संकुल
80 हजार लीटर ईंधन बचा था बीते साल
महापौर ने यह किया आह्वान
नो कार डे
ये खबर भी पढ़िए...देश की आठ हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की नियुक्ति, कानून मंत्री मेघवाल ने दी जानकारी
मुख्य तौर पर यह रूट रहेगा नो कार डे
सुबह और शाम इस तरह सुविधा
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
भाजपा में राजेंद्र राठौड़ का सियासी कद घट रहा या बढ़ रही दूरियां? खुद को लोकसभा-राज्यसभा में मौका नहीं, अब पराक्रम सिंह के टिकट पर भी पेच
By Raghvendra Singh Rathore
जालोर में रोडवेज बस-टेंपो की भिड़ंत, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत; नवरात्रि में खरीदा था नया टेंपो
By Ashish Bhardwaj
इंदौर में नौ टीआई बदले, विधायक शुक्ला के पुजारी विवाद में हटे टीआई को और बड़ा थाना मिला
By Sanjay Gupta
दिवाली पर कार्बाइड गन का धमाका पड़ेगा महंगा, हो सकती है जेल, बेचने वालों पर भी होगी कार्रवाई
By Amresh Kushwaha
दिवाली पर जयपुर से बेंगलुरु जाना होगा आसान, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन; यात्रियों को मिलेगी राहत
By Jyoti Mahender Bhardwaj
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर सियासी घमासान: भूपेश बघेल ने पूछा- 1 नवंबर से खरीदी शुरू करने में सरकार को क्या परेशानी?
By Umeshwari Baghel
एमपी के नगरीय निकायों में सरकारी खरीदी की हाईलेवल जांच, मंत्री प्रतिमा बागरी बोलीं- गड़बड़ी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई
By Sumit Kumar