इंदौर सातवीं बार सफाई में नंबर-1, MP सबसे साफ राज्य, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- दिल्ली से आया न्योता

Rahul Garhwal | Jan 05, 2024, 24:00 IST
Share
इंदौर सातवीं बार सफाई में नंबर-1, MP सबसे साफ राज्य, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- दिल्ली से आया न्योता
इंदौर सातवीं बार सफाई में नंबर-1, MP सबसे साफ राज्य, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- दिल्ली से आया न्योता

इंदौर सातवीं बार सफाई में नंबर-1 बन गया है। मध्यप्रदेश सबसे साफ राज्य बना है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने खुलासा किया है।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर सफाई में सातवें आसमान पर आ गया है। जी हां, देश में लगातार 6 बार सफाई में नंबर वन रहने वाले इंदौर को अब सातवीं बार भी ये खिताब मिलने जा रहा है। इसके लिए इंदौर को दिल्ली से न्योता आ गया है। 11 जनवरी दिल्ली में ये अवॉर्ड कार्यक्रम होगा। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने खुद इसका खुलासा इंदौर में किया।

मप्र को नंबर वन का खिताब, महू बोर्ड ने भी मारी बाजी

विजयवर्गीय ने ये भी खुलासा किया कि मप्र को देश में सफाई में नंबर वन प्रदेश का खिताब मिला है। वहीं महू केंटोनमेंट बोर्ड को देश में सफाई में नंबर वन केंटोनमेंट बोर्ड का खिताब मिल रहा है। विजयवर्गीय ने कहा कि महापौर के नेतृत्व में इंदौर की जनता और हमारे सफाई मित्रों ने ये कारनामा करके दिखाया है और मैं सभी को बधाई देता हूं। अवॉर्ड लेने के लिए दिल्ली से न्योता आ गया है।

22 जनवरी को इंदौर में लगेंगे 1.11 करोड़ दीये

इंदौर में 22 जनवरी को राम मंदिर में रहे प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उत्सव का माहौल होगा। देश की तरह इंदौर में कुछ अलग करने का विचार किया है। इस मौके पर हमने 1.08 करोड़ दीये लगाने की तैयारी की है। हर घर में दीये लगेंगे। राउ विधायक मधु वर्मा ने ही अपनी विधानसभा में 25 लाख दीये लगाने की बात कही है। विजयवर्गीय ने कहा कि इस हिसाब से देखें तो इंदौर में 2 करोड़ दीये लगाए जाएंगे, लेकिन हमारा लक्ष्य 1.11 करोड़ दीयों का है।

30 हजार बच्चे बनाएंगे राम के चित्र

विजयवर्गीय ने बताया कि इस मौके पर बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता होगी, जो भगवान राम को लेकर ही होगी। इसमें 30 हजार बच्चों के लिए तो अभी से सूचना आ गई है। ये संख्या और बढ़ेगी, जो एक रिकॉर्ड होगा। इसी तरह सभी के सुझाव आए हैं कि इस दिन पूरे इंदौर में रोशनी होगी, मंदिरों में पूजा होगी। ये सभी सुझाव इंदौर में सभी उद्योगपति, बुद्धिजीवियों और अन्य के साथ बैठक में आए थे। बैठक में विजयववर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ, मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, आईडीए चेयरमैन जयपाल सिंह चावड़ा और सभी विधायक मौजूद थे।

Tags:
  • Kailash Vijayvargiya
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • Swachh Survekshan 2024
  • Indore cleanest city
  • Madhya Pradesh cleanest state
  • स्वच्छ सर्वेक्षण 2024
  • इंदौर सबसे साफ शहर
  • मध्यप्रदेश सबसे साफ राज्य
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती