शर्म करो इंदौर प्रशासन, आपरेशन सिंदूर में लड़ने वाले आर्मी सूबेदार को 3 साल से घुमा रहा पटवारी

Sanjay Gupta | May 12, 2026, 16:40 IST
Photograph: (THESOOTR)
INDORE. राजौरी में पदस्थ सूबेदार नीलेश पांचाल ने इंदौर कलेक्टर से अपनी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा रोकने की गुहार लगाई, लेकिन तीन साल से पटवारी के चक्कर काटने पर भी कार्रवाई नहीं हुई।

इंदौर का पटवारी किस तरह से सिस्टम पर हावी है यह एक बार फिर सामने आया। इंदौर जिला प्रशासन को शर्मिंदा करने वाली यह घटना है। आर्मी में राजौरी में पदस्थ सूबेदार ने जिला कलेक्टर को गुहार लगाई है। यह सूबेदार आपरेशन सिंदूर के दौरान लगातार चार दिन-रात बिना सोए डयूटी पर रहा।



मुझे बड़ा दुख है, मैं पाकिस्तान के खिलाफ युद् के दौरान ऑपरेशन सिंदूर में चार दिन तक बिना सोए, खाए ड्यूटी करता रहा। बार्डर पर हम मातृभूमि् की रक्षा करते हैं, लेकिन यहां देश के अंदर मेरी ही जमीन की रक्षा नहीं हो रही है। यह कहना है कि राजौरी में बार्डर पर पदस्थ सूबेदार नीलेश पांचाल का। यह तीन साल से इंदौर कलेक्टोरेट में भटक रहे हैं और पटवारी महोदय के चक्कर काट रहे हैं।



Subedar Nilesh Panchal


indore patwari


यह है विवाद

सूबेदार मंगलवार 12 मई को कलेक्टोरट जनसुनवाई में पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियोंं को बताया कि महू के अंबाचंदन गांव में मेरी पुश्तैनी जमीन है। इस पर पड़ोसी कब्जा कर रहे हैं।



सीमांकन और कार्रवाई के लिए तीन साल से लगातार आवेदन दे रहा हूं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हर साल छुट्टी में एक बार घर आता हूं और पूरी छुट्टी एक महीना पटवारी और अधिकारियों के चक्कर काटने् में निकल जाता है लेकिन कार्रवाई नहीं होती है।



पटवारी हर बार घुमा देता है

पटवारी अमित पर आरोप लगाते हुए सूबेदार ने कहा कि जब भी पटवारी से बात करो तो वह यही कहता है कि मैं तो कैलेंडर के हिसाब से चलूंगा। मैं हर बार तीन साल से निवेदन कर रहा हूं कि मेरी मदद करो, इस कैलेंडर के चलते मेरी छुट्टी खत्म हो जाती है और फिर आवेदन पर कुछ नहीं नहीं होता है।



मैं तीन साल से धक्के खा रहा हूं, लेकिन मैं देश के अंदर ही अपनी जमीन को नहीं बचा पा रहा हूं। सूबेदार को 15 मई को फिर ड्यूटी पर लौटना है। वहीं अभी तक सीमांकन के लिए कोई आदेश नहीं निकला है।



ये खबरें भी पढ़ें...



डेली कॉलेज को लेकर लगी चार याचिकाओं पर टली सुनवाई, उधर 21 मई को चुनाव



मध्य प्रदेश में बियर का संकट, शराब ठेकेदार परेशान, अधिकारियों से हो रही रोज डिमांड



MPPSC SET Result: 21 विषयों के परिणाम घोषित, असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा और रिजल्ट पर ये अपडेट



सीबीएसई के 12वीं रिजल्ट पर असमंजस, इंदौर सहित कई केंद्रों पर कॉपियां अभी भी जंच रही









Tags:
  • इंदौर जिला प्रशासन
  • इंदौर कलेक्टोरेट
  • जनसुनवाई
  • ऑपरेशन सिंदूर