MPPSC SET Result: 21 विषयों के परिणाम घोषित, असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा और रिजल्ट पर ये अपडेट
Sanjay Gupta | May 12, 2026, 13:43 IST
mp-set-result-assistant-professor-exam
मप्र लोक सेवा आयोग ने आखिरकार 11 मई की शाम को राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) का रिजल्ट घोषित कर दिया। द सूत्र ने इसे लेकर अपडेट दिया था। वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर 2024 के इंटरव्यू और 2025 की परीक्षा को लेकर ताजा जानकारी यह है।
INDORE. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एक मार्च को आयोजित SET परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट 21 विषयों के लिए घोषित हुआ है, जबकि परीक्षा कुल 31 विषयों में हुई थी। बाकी विषयों के रिजल्ट भी जल्द जारी होंगे। इस रिजल्ट के बाद, असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2025 के लिए फार्म भरने के योग्य उम्मीदवारों की संख्या बढ़ गई है।
सेट का रिजल्ट इन 21 विषय के लिए जारी हुआ है। इसमें भूगोल, इतिहास, कम्प्यूटर साइंस, मराठी, कलामंच, दर्शनशास्त्र, योग, संगीत, गणितीय विज्ञान, संस्कृत, मनोविज्ञान, उर्दू आदि विषय है। यह रिजल्ट भी 87 फीसदी फार्मूले से जारी हुए हैं।
वहीं आयोग द्वारा दिसंबर 2025 में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्तीभी निकाली गई थी। इनकी तीन चरण में परीक्षाएं होना है। पहले चरण की परीक्षा 12 जुलाई होगी। इसके फार्म भरने की तारीख बढ़ने से परीक्षा के बढ़ने की भी बात उठ रही थी। लेकिन आयोग ने साफ कर दिया है परीक्षा तारीख नहीं बढेगी।
फार्म की तारीख इसलिए बढ़ी क्योंकि सेट का रिजल्ट नहीं आया था। इसमें सफल उम्मीदवारों को भी इसमें मौका देने के लिए ही तारीख बढ़ी थी।
आयोग ने सूचना जारी कर कहा है कि पहले चरण में संस्कृत, भूगोल, मनोविज्ञान, विधि, भूगर्भशास्त्र, यौगिक विज्ञान की परीक्षा होगी। इसके लिए फार्म भरने की तारीख अब 25 और 26 मई कर दी गई है। बाकी विषय के फार्म भरने की तारीख बाद में आएगी।
इसके पहले पहले चरण के लिए आवेदन तारीख 17 अप्रैल से 16 मई तक थी, फिर इसे 10 मई से ओपन करने की बात कही गई और अब नई तारीख 25-26 मई की गई।
उधर उम्मीदवार असमंजस में हैं, क्योंकि साल 2024 के कई विषयों के इंटरव्यू नहीं हुए। इनका इंतजार बढ़ता जा रहा है। उधर आयोग असिस्टेंट प्रोफेसर 2025 की भर्ती में उन विषयों की परीक्षा को आगे बढ़ा रहा है, जिन विषय के इंटरव्यू 2024 के भर्ती में अभी बाकी है। जिससे संभावित चयनित वाले भी फिर से परीक्षा में शामिल नहीं हो।
इसमें इतिहास जैसा विषय अहम है। इसके 2024 के इंटरव्यू के लिए आयोग को कम से कम 15 दिन का समय चाहिए, जिसकी विंडो अभी नहीं मिल रही है और इसमें समय लगेगा।
इंटरव्यू बोर्ड (अयोग में केवल तीन सदस्य ही) केवल तीन बनने के कारण ही इंटरव्यू व्यवस्था बेपटरी हो गई है। आयोग द्वारा हर दिन इंटरव्यू कराने के बाद भी बैकलाग खत्म नहीं हो रहा है।
आयोग के भी हाथ बंधे हुए हैं। हाल ही में आयोग ने मेडिकल ऑफिसर की सबसे बड़ी भर्ती और सबसे बड़े इंटरव्यू लाट को पूरा किया है। लेकिन इसके बाद भी लगातार इंटरव्यू जारी है। कुल मिलाकर असिस्टेंट प्रोफेसर 2024 के उम्मदीवारों को इंटरव्यू के लिए लंबा इंतजार करना होगा और असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2025 में भी देरी होना तय है।
ये खबरें भी पढ़ें...
MPPSC मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2024 | अब तक का सबसे बड़ा रिजल्ट, पूरी जानकारी यहां पर
MP में 1649 डॉक्टरों की भर्ती, MPPSC ने घोषित किया परिणाम
MPPSC में फूड सेफ्टी ऑफिसर का रिजल्ट क्यों अटका, सेट का कब आएगा, प्री की आपत्ति लिंक कब
एमपीपीएससी भर्ती में 1 पद पर 641 उम्मीदवार मैदान में, कांस्टेबल भर्ती का क्या हाल ?
इन विषय का जारी हुआ रिजल्ट
असिस्टेंट प्रोफेसर 2025 में इनकी पहले परीक्षा
फार्म की तारीख इसलिए बढ़ी क्योंकि सेट का रिजल्ट नहीं आया था। इसमें सफल उम्मीदवारों को भी इसमें मौका देने के लिए ही तारीख बढ़ी थी।
MPPSC SET
इन 6 विषय के लिए होगी परीक्षा
इसके पहले पहले चरण के लिए आवेदन तारीख 17 अप्रैल से 16 मई तक थी, फिर इसे 10 मई से ओपन करने की बात कही गई और अब नई तारीख 25-26 मई की गई।
MPPSC SET
असिस्टेंट प्रोफेसर 2024 के इंटरव्यू का क्या
इसमें इतिहास जैसा विषय अहम है। इसके 2024 के इंटरव्यू के लिए आयोग को कम से कम 15 दिन का समय चाहिए, जिसकी विंडो अभी नहीं मिल रही है और इसमें समय लगेगा।
तीन ही बोर्ड होने से हालत खराब
आयोग के भी हाथ बंधे हुए हैं। हाल ही में आयोग ने मेडिकल ऑफिसर की सबसे बड़ी भर्ती और सबसे बड़े इंटरव्यू लाट को पूरा किया है। लेकिन इसके बाद भी लगातार इंटरव्यू जारी है। कुल मिलाकर असिस्टेंट प्रोफेसर 2024 के उम्मदीवारों को इंटरव्यू के लिए लंबा इंतजार करना होगा और असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2025 में भी देरी होना तय है।
ये खबरें भी पढ़ें...
MPPSC मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2024 | अब तक का सबसे बड़ा रिजल्ट, पूरी जानकारी यहां पर
MP में 1649 डॉक्टरों की भर्ती, MPPSC ने घोषित किया परिणाम
MPPSC में फूड सेफ्टी ऑफिसर का रिजल्ट क्यों अटका, सेट का कब आएगा, प्री की आपत्ति लिंक कब
एमपीपीएससी भर्ती में 1 पद पर 641 उम्मीदवार मैदान में, कांस्टेबल भर्ती का क्या हाल ?
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava