सीबीएसई के 12वीं रिजल्ट पर असमंजस, इंदौर सहित कई केंद्रों पर कॉपियां अभी भी जंच रही

Sanjay Gupta | May 12, 2026, 12:40 IST
Share
cbse 12th result 2026 evaluation delay expected date
cbse 12th result 2026 evaluation delay expected date

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं के रिजल्ट पर 18 लाख छात्रों की नजर है। डीजीलॉकर पर रिजल्ट को लेकर भले ही कमिंग सून का संदेश आ गया है, लेकिन रिजल्ट का मंगलवार को भी आना मुश्किल है।

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई की 12वीं के रिजल्ट को लेकर देश भर में 18 लाख से ज्यादा छात्र इंतजार कर रहे हैं। यह इंतजार 10 मई को और तब बढ़ गया जब सीबीएसई ने डीजीलॉकर पर संदेश दे दिया कि रिजल्ट कमिंग सून। इसके बाद कयास थे कि 12वीं का रिजल्ट सोमवार 11मई को आ जाएगा, लेकिन नहीं आया। इसके बाद अब मंगलवार 12 मई को आने की बात कही जा रही है। वहीं, द सूत्र को मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को भी रिजल्ट मुश्किल है।

इंदौर में जंच रही कॉपियां

सूत्रों के मुताबिक इंदौर में सोमवार को ही इकोनॉमिक्स विषय की कुछ कॉपियां जंचने के लिए आई हैं। ऐसा ही अन्य विषयों को लेकर देश के अन्य शहरों में भी कॉपियां पहुंची हैं। एक शिक्षक ने बताया कि सीबीएसई द्वारा लगातार संदेश आ रहे हैं कि कॉपियां जल्द चेक करें, इन्हें 12 मई तक किसी भी हाल में करने के लिए कहा गया है।

यदि यह मान भी लें कि आज चेक हो जाएंगी तो भी जानकारों के मुताबिक एक दिन तो सभी रिकॉर्ड चेक करने में लगेगा। यानी इस रिजल्ट का मंगलवार को आना मुश्किल है। यह 13 मई को ही संभव हो सकेगा। वैसे भी सीबीएसई ने सभी सेंटर को यह सूचित किया हुआ है कि रिजल्ट 20 मई के पहले आएगा। यानी उस हिसाब से देखें तो डेडलाइन में समय है।

रिजल्ट आने पर यहां देख सकेंगे

रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा। छात्र डिजीलॉकर (DigiLocker) या फिर UMANG ऐप पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। डिजीलॉकर में Coming Soon वाला मैसेज फ्लैश हो रहा है। इस साल 17 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई थीं, जो 10 अप्रैल तक चलीं थी। कॉपी चेक करने के लिए बोर्ड ने पहली बार ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है।

66e1af2b-29b
66e1af2b-29b

CBSE Class 12 Result 2026 इन वेबसाइट्स पर:

CBSE 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • यहां CBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
  • इसे यहां से डाउनलोड कर लें और प्रिंट भी ले लें।

DigiLocker पर रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • DigiLocker पर रिजल्ट देखने के लिए DigiLocker App डाउनलोड करें या वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या Aadhaar Redacted का इस्तेमाल कर ओटीपी के साथ लॉग-इन करें।
  • होम पेज पर Education सेक्शन में जाएं और Central Board of Secondary Education (CBSE) पर क्लिक करें।
  • यहां दिख रहे Class XII Marksheet वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर (Roll Number), स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी डालें।
  • Get Document पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट डाउनलोड हो जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए...

किसी भी वक्त जारी हो सकता है CBSE 12th Result 2026, द सूत्र पर देखें सबसे पहले

CBSE 12th Result 2026: कब आएगा 12वीं का रिजल्ट? बोर्ड का बयान आया सामने

CBSE 12th Result: सीबीएसई के नए इवैल्यूएशन सिस्टम से बनेगा रिजल्ट, जानें अपडेट

CBSE Board की नई मूल्यांकन प्रणाली, अब रटने की जगह सीखने का होगा आकलन

Tags:
  • सीबीएसई
  • CBSE Board
  • डिजीलॉकर
  • CBSE 12th Result
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच