मध्य प्रदेश में बियर का संकट, शराब ठेकेदार परेशान, अधिकारियों से हो रही रोज डिमांड

Sanjay Gupta | Published:
Share
beer crisis madhya pradesh
beer crisis madhya pradesh

एमपी में पारा 40 डिग्री से ऊपर जा चुका है। इससे शराब के शौकीनों में बियर की मांग बढ़ गई है। वहीं बियर की कमी करीब 35 फीसदी हो गई है। वो ठेकेदार जो महंगे ठेके उठाकर बैठे थे, अब परेशान हैं।

मध्य प्रदेश में शराब के शौकीनों को बियर की तंगी हो रही है। शराब दुकानों पर बियर नहीं पहुंच रही है। राज्य में हर दिन एक लाख 40 हजार बियर पेटी की मांग है, लेकिन इसकी पूर्ति अभी एक लाख से भी नीचे चल रही है।

शराब ठेकेदार जो अप्रैल से जून के तीन माह (एमपी में गर्मी) में ही बियर बेचकर अपनी आधी से ज्यादा ड्यूटी भरने की स्थिति में होते थे, उनकी हालत खराब है। ठेकेदार हर दिन अधिकारियों को फोन घनघना कर बियर की पेटियों की मांग कर रहे हैं।

2f2c345c-682
2f2c345c-682


आबकारी आयुक्त ने दिए व्यवस्था के आदेश

आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि हर दिन 98 हजार पेटी बियर दुकानों तक पहुंचाई जाए। पूरे प्रदेश के 14 वेयरहाउस पर कोटा तय कर दिया गया है, ताकि बियर की सप्लाई की जा सके।

लाइसेंसी ठेकेदारों के ठेके के हिसाब से बियर की सप्लाई करनी है, लेकिन ऊपर से ही बियर की कमी हो रही है। इससे ठेकेदारों को कोटे से भी कम बियर मिल रही है।

d98dabb9-530
d98dabb9-530


  • इंदौर के वेयरहाउस से सबसे ज्यादा 28 हजार बियर पेटी सप्लाई करने का आदेश दिया गया है।
  • इसके बाद भोपाल से 13 हजार 500 पेटी, उज्जैन से 8 हजार, खरगोन और रीवा से 6-6 हजार पेटी, और जबलपुर से 5 हजार 500 पेटी सप्लाई करने के लिए कहा गया है।
  • इसी तरह ग्वालियर, सिवनी, रतलाम वेयरहाउस से हर दिन 5-5 हजार पेटी सप्लाई (beer bottle) के लिए कहा गया है।

सोम से सप्लाई बंद और गुजरात लाइन से हालत खराब

वहीं जानकारों का कहना है कि सप्लाई में कमी की बड़ी वजह सोम डिस्टिलरीज भी है, जो पहले सप्लाई का 30 से 35 फीसदी हिस्सा देती थी। अब यह पूरी तरह बंद हो गई है। एमपी में हर दिन 1 लाख 40 हजार पेटी बियर की मांग है, लेकिन अब सप्लाई 1 लाख पेटी से भी कम हो गई है।

d544d9c2-f0a
d544d9c2-f0a


उधर, गुजरात लाइन चलाने वाले ब्लैकर का मप्र में नया गठबंधन बन गया है। अब इंदौर की बजाय बियर अन्य रूट से गुजरात भेजी जा रही है। इससे कई ठेकेदारों के कोटे की बियर गुजरात पहुंच रही है। स्थानीय ठेकेदारों की हालत खराब हो रही है।

सोम डिस्टिलरीज से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

सहायक आयुक्त ने सोम डिस्टिलरीज से नहीं वसूले 83 करोड़, GST कमिश्नर ने किया सस्पेंड

सोम डिस्टिलरीज की एक्सपायरी शराब खपाने की तैयारी, आबकारी विभाग पर भी लगे आरोप!

सोम डिस्टिलरीज को हाईकोर्ट से एक और झटका, अब लाइसेंस पर फैसला करेगा आबकारी विभाग

टेंडर पाने की जिद में तड़पती सोम डिस्टिलरीज, कोर्ट से मिल रहे एक के बाद एक झटके, अब डिविजनल बेंच में टिकी नजर

Tags:
  • इंदौर
  • शराब
  • beer bottle
  • एमपी में गर्मी
  • दीपक सक्सेना
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी