सहायक आयुक्त ने सोम डिस्टिलरीज से नहीं वसूले 83 करोड़, GST कमिश्नर ने किया सस्पेंड

Sanjay Gupta | Published:
Share
gst recovery som distilleries
gst recovery som distilleries

भोपाल के सर्कल 5 में पदस्थ प्रभारी सहायक आयुक्त निर्मल परिहार ने सोम डिस्टिलरीज पर जमकर मेहरबानी की है। सोम से जीएसटी वसूली में नरमी बरती और 83 करोड़ की राहत दे दी। बात स्टेट जीएसटी कमिशनर अनय द्विवेदी तक पहुंची और अब परिहार सस्पेंड कर दिए गए।

मध्य प्रदेश में सोम डिस्टिलरीज (Som Distilleries) पर अधिकारी हमेशा ही मेहरबान रहे हैं। पहले आबकारी विभाग के अधिकारी आरोपों में घिरे, अब बारी जीएसटी अधिकारियों की है।

इस पर गाज भोपाल सर्कल 5 में पदस्थ प्रभारी सहायक आयुक्त निर्मल परिहार पर गिरी है। सोम से टैक्स वसूली में पूरे 83 करोड़ की नरमी बरती गई। अब स्टेट जीएसटी कमिश्नर आईएएस अनय द्विवेदी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

f539556d-abe
f539556d-abe


सोम ने आबकारी से लिए 427 करोड़

भोपाल सर्कल 5 में रिजस्ट्रेशन यूनिट में मेसर्स सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रेवरीज भी शामिल है। आबकारी विभाग ने वित्तीय साल 2025-26 में इस कंपनी को एक बार 234.91 करोड़ रुपए और फिर 192.98 करोड़ रुपए की वेट राशि दी, यानी कुल मिलाकर 427.89 करोड़ रुपए दिए गए।

कंपनी ने जीएसटी विभाग में जमा ही नहीं किए

मध्य प्रदेश आबकारी विभाग से सोम को 427 करोड़ 89 लाख की राशि मिली थी, जिसे जीएसटी यानी वाणिज्यिक कर विभाग को जमा कराया जाना था। लेकिन कंपनी ने विभाग को सिर्फ 197.35 करोड़ और 147 करोड़ रुपए, कुल मिलाकर 344.36 करोड़ ही दिए।

अधिकारी परिहार ने सोम पर बरती रियायत

इस तरह सोम (Som Distilleries news) से विभाग को 83 करोड़ रुपए कम मिले। इस वसूली को लेकर निर्मल परिहार ने कंपनी पर नरमी बरती और कोई एक्शन नहीं लिया।

इससे साल 2025-26 में विभाग को राजस्व का नुक्सान हुआ। इसके साथ ही अधिकारी की मेहरबानी के कारण जो अग्रिम टैक्स मिलना था इसमें भी देरी हुई और ब्याज का भी नुकसान हुआ।

स्टेट जीएसटी कमिश्नर द्विवेदी ने उन्हें निलंबित करते हुए संभागीय उपायुक्त भोपाल संभाग एक में अटैच कर दिया है। साथ ही हर दिन वहां उपस्थिति देने और बिना मंजूरी मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी है।

ये खबरें भी पढ़ें...

सोम डिस्टिलरीज की एक्सपायरी शराब खपाने की तैयारी, आबकारी विभाग पर भी लगे आरोप!

क्या एमपी में ब्लैक लिस्टेड सोम डिस्टलरी सीजी में बेच सकती है शराब, आबकारी कमिश्नर की एडवोकेट जनरल को चिट्ठी

एमपी का बड़ा शराब घोटाला : क्या सोम डिस्टिलरी ने लगाया 920 करोड़ का चूना? CBI-ED जांच की मांग

सोम डिस्टिलरीज पर 575 करोड़ का बकाया, फिर भी धड़ल्ले से लिकर बिजनेस कर रही कंपनी



Tags:
  • आबकारी विभाग
  • आईएएस अनय द्विवेदी
  • Som Distilleries
  • Som Distilleries news
  • मध्य प्रदेश आबकारी विभाग
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर