सोम डिस्टिलरीज की एक्सपायरी शराब खपाने की तैयारी, आबकारी विभाग पर भी लगे आरोप!

Amresh Kushwaha | Apr 22, 2026, 14:35 IST
Share
som distilleries expired liquor scam madhya pradesh excise department
som distilleries expired liquor scam madhya pradesh excise department

मध्य प्रदेश में सोम डिस्टिलरीज पर एक्सपायरी शराब पर नए लेबल लगाकर बाजार में खपाने के आरोप लग रहे हैं। इसमें आबकारी अधिकारियों की मिलीभगत की बातें भी सामने आ रही हैं...

मध्यप्रदेश के शराब कारोबार में इन दिनों जबरदस्त हलचल मची हुई है। दिग्गज शराब कंपनी सोम डिस्टिलरीज (Som Distilleries) एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला केवल लाइसेंस तक सीमित नहीं है। इस बार जनता की सेहत से खिलवाड़ और विभाग के अधिकारियों की साठगांठ (Collusion) के गंभीर आरोप लग रहे हैं।

एक्सपायरी शराब खपाने की तैयारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बेहद चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने मुख्य सचिव अनुराग जैन को संबोधित करते हुए लिखा है कि आपके सख्त रुख की वजह से मध्य प्रदेश में सोम डिस्टिलरीज पर लगाम लगी है।

वहीं, जानकारी मिली है कि आबकारी विभाग के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर सोम के मालिक अपना पुराना और बचा-खुचा स्टॉक ठिकाने लगाने की फिराक में हैं। सुनने में आया है कि एक्सपायरी डेट वाली बोतलों पर नए लेबल लगाकर उन्हें दोबारा बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही है। वहीं, विभाग के ही एडिशनल कमिश्नर लेवल के अधिकारी इसमें उनकी मदद कर रहे हैं।

मेरा आपसे आग्रह है कि सोम डिस्टिलरीज के सारे स्टॉक को तत्काल आबकारी विभाग के अधिकारियों की जानकारी बिना जब्त किया जाए। साथ ही मध्य प्रदेश में अमानक शराब बेचने के मंसूबों पर रोक लगाया जाए। यदि इसको लेकर कड़े कदम नहीं उठाए गए, तो प्रदेश में फिर से कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

क्या बोले केके मिश्रा- पढ़िए...

बचे हुए स्टॉक को लेकर क्या कहते हैं नियम?

लाइसेंस खत्म होने के बाद डिस्टिलरीज में रखे शराब के स्टॉक को लेकर भी हाईकोर्ट ने दिशा-निर्देश दिए हैं। नियमानुसार, लाइसेंस समाप्त होने के बाद सारा स्टॉक डिस्टिलरीज अधिकारी के नियंत्रण में रहता है। आबकारी आयुक्त की अनुमति मिलने के बाद 30 दिनों के भीतर इसे अन्य लाइसेंसधारियों को बेचा जा सकता है।

इसके अलावा, सरकार इसे तय कीमत पर खुद भी खरीद सकती है। यह पूरी प्रक्रिया मध्य प्रदेश डिस्टिलरी नियमों के तहत पारदर्शी तरीके से होनी अनिवार्य है।

आबकारी आयुक्त के निर्णय पर टिकीं सबकी निगाहें

अब सारा दारोमदार आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना के फैसले पर है। चूंकि लाइसेंस की अवधि बीत चुकी है, इसलिए विशेषज्ञों का मानना है कि कंपनी को अब नए सिरे से औपचारिकताएं (Formalities) पूरी करनी होंगी।

सोम डिस्टिलरीज का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड और हालिया विवादों को देखते हुए प्रशासनिक और कानूनी हलकों में पारदर्शिता (Transparency) को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। क्या विभाग नियमों का सख्ती से पालन करेगा या मिलीभगत के आरोपों के बीच कोई नया मोड़ आएगा? यह आने वाला वक्त बताएगा।

4 फरवरी को लाइसेंस हुआ था निलंबित

मध्यप्रदेश में नकली परमिट और अवैध शराब परिवहन के गंभीर मामले में प्रशासनिक ने 04 फरवरी 2026 को कार्रवाई की थी। द सूत्र के जरिए उठाए गए मामले के बाद आबकारी विभाग हरकत में आया और सोम डिस्टिलरीज समूह के सभी प्रमुख लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए थे। यह कार्रवाई अपर सत्र न्यायालय देपालपुर के जरिए दोष सिद्धि के बाद की गई थी।

ये खबर भी पढ़िए...

आबकारी आयुक्त तय करेंगे सोम डिस्टिलरीज का लाइसेंस का फैसला

सोम डिस्टिलरीज को हाईकोर्ट से एक और झटका, अब लाइसेंस पर फैसला करेगा आबकारी विभाग

सोम डिस्टिलरीज पर 575 करोड़ का बकाया, फिर भी धड़ल्ले से लिकर बिजनेस कर रही कंपनी

सोम डिस्टिलरीज को हाईकोर्ट का करारा झटका, फर्जी परमिट कांड में 8 लाइसेंस निलंबन बरकरार

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सोम डिस्टिलरीज
  • कांग्रेस मीडिया प्रभारी केके मिश्रा
  • केके मिश्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं