इंदौर पुलिस ने दो फरार बदमाशों पर घोषित किया केवल 1 रुपए का ईनाम

Sanjay Gupta | Nov 29, 2024, 19:52 IST
Share
Indore police announce reward
Indore police announce reward

डीसीपी जोन वन विनोद कुमार मीना से 'द सूत्र' ने ऐसा करने का सवाल पूछा, तो उन्होंने भी खुलकर जवाब दिया। मीना ने कहा कि है तो बदमाश ही, इन्हें क्यों महिमामंडित करना और क्यों हजारों रुपए का ईनाम रखना।

INDORE. फरार बदमाशों पर हजारों रुपए का ईनाम घोषित करने वाली इंदौर पुलिस ने इस बार बदमाशों की ही बेइज्जती कर दी, केवल 1 रुपए का ईनाम घोषित किया। यानी इनकी सूचना देने वाले और गिरफ्तारी में मदद करने वाले व्यक्ति को पुलिस 1 रुपए देगी।

WhatsApp Image 2024-11-29 at 19.56.27(1)
WhatsApp Image 2024-11-29 at 19.56.27(1)

क्या है मामला

डीसीपी विनोद मीणा ने अर्जुन माली हत्याकांड के गवाह को धमकाने वाले सौरभ उर्फ बिट्‌टू और और तबरेज पिता जाहिद अली पर यह ईनाम घोषित किया है। सौरभ ने साथी शानू सागर के साथ मिलकर करीब डेढ़ साल पहले अर्जुन की हत्या की थी। इसी तरह तबरेज चाकूबाजी का आरोपी है। इसने एक युवक को चाकू मारे थे।

क्यों उठाया यह कदम

इस मामले में डीसीपी जोन वन विनोद कुमार मीना से द सूत्र ने ऐसा करने का सवाल पूछा, तो उन्होंने भी खुलकर जवाब दिया। मीना ने कहा कि है तो बदमाश ही, इन्हें क्यों महिमामंडित करना और क्यों हजारों रुपए का ईनाम रखना। पुलिस देर-सबेर तो पकड ही लेगी, लेकिन 1 रुपए का ईनाम घोषित कर हम समाज को संदेश देना चाहते है कि इनकी कोई बखत नहीं है, समाज को इनसे डरने की जरूरत नहीं है। हम चाहते हैं कि समाज बैखोफ हो, इनसे डरने की जरूरत नहीं है और इन पर हंसा जाए कि 1 रुपए का ईनाम है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर पुलिस
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • डीसीपी विनोद कुमार मीना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा