इंदौर में PUSHPA फिल्म की तर्ज पर 8 हजार लीटर शराब तस्करी पकड़ी, सीमेंट की बोरियों के बीच छुपाई थी
Vishwanath Singh | Aug 24, 2025, 12:36 IST
Sourabh933
पुलिस ने मौके से ट्रक ड्राइवर प्रेम को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के बाड़मेर जिले का रहने वाला है। उससे पूछताछ जारी है ताकि शराब की सप्लाई चेन और इसमें शामिल बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सके।
फिल्म पुष्पा की तर्ज पर शराब की तस्करी का मामला इंदौर पुलिस ने पकड़ा है। कनाड़िया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर ट्रक से 811 पेटियां विदेशी शराब बरामद कीं। जब्त की गई शराब की मात्रा लगभग 8 हजार लीटर है, जिसे ट्रक में भरी सीमेंट की बोरियों के बीच बेहद चालाकी से छुपाया गया था। पुलिस के मुताबिक, यह खेप गुजरात ले जाई जा रही थी।
पुलिस ने मौके से ट्रक ड्राइवर प्रेम को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के बाड़मेर जिले का रहने वाला है। उससे पूछताछ जारी है ताकि शराब की सप्लाई चेन और इसमें शामिल बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सके। पुलिस का कहना है कि गुजरात में शराबबंदी लागू है और यही कारण है कि वहां बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी होती है। तस्कर अक्सर नए-नए तरीके अपनाकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश करते हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब्त शराब में रॉयल चैलेंज सहित कई विदेशी ब्रांड शामिल हैं। आमतौर पर शराब की बोतलों पर सरकारी टैग और मार्किंग होती है, लेकिन इस खेप में ऐसा कुछ नहीं मिला। इससे आशंका जताई जा रही है कि शराब नकली या मिलावटी भी हो सकती है। इस पहलू की जांच फॉरेंसिक और एक्साइज विभाग की टीम कर रही है।
यह खबर भी पढ़ें...साहब के लाट साहब बनने की चर्चा, बीजेपी ने क्यों किया गैरों पर करम,अपनों पर सितम और क्या है कैबिनेट विस्तार का अडानी कनेक्शन
तस्करों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए इस बार शराब की खेप को सीमेंट की बोरियों के बीच छुपाया था। इससे पहले भी शराब की तस्करी सब्जियों और अनाज की बोरियों में छुपाकर की जाती रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह खेप किसी बड़े गिरोह से जुड़ा मामला हो सकता है। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है और बहुत जल्द पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।
ड्राइवर गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच शुरू
बिना टैग की बोतलें, नकली होने की भी आशंका
यह खबर भी पढ़ें...साहब के लाट साहब बनने की चर्चा, बीजेपी ने क्यों किया गैरों पर करम,अपनों पर सितम और क्या है कैबिनेट विस्तार का अडानी कनेक्शन
सीमेंट की बोरियों के बीच छुपाई थी खेप
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava