इंदौर में एडिशनल डीसीपी के बाद अब TI को आया डिजिटल अरेस्ट के लिए कॉल
Sanjay Gupta | Dec 02, 2024, 17:26 IST
Indore TI calls for digital arrest
मध्य प्रदेश के इंदौर में टीआई (थाना प्रभारी) को डिजिटल गिरफ्तारी का कॉल आया। यह कॉल बेटे से बात कराने के नाम पर आया था। कॉल करने वाले के पास बेटे के बारे में पूरी जानकारी थी।
INDORE : तेजी से डिजिटल अरेस्ट की कैपिटल बनते जा रहे इंदौर में अब टीआई (थाना प्रभारी) को डिजिटल अरेस्ट के लिए कॉल आया। यह कॉल बेटे से बात कराने के नाम पर आया। कॉल करने वाले को बेटे की पूरी जानकारी थी। इसके पहले इंदौर में एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया को भी कॉल आया था।
यह कॉल परदेशीपुरा थाना टीआई पंकज दिवेदी के पास आया। वह बेटे की जानकारी मांग रहा था। इस पर टीआई ने बेटे की जानकारी देने से मना कर दिया और कहा कि इस तरह के बहुत कॉल आते हैं, बेटे से बात नहीं कराउंगा। कॉल करने वाले ने वाट्सअप कॉल किया था और इसमे खाकी वर्दी में अधिकारी दिख रहा था।
कॉलर- पंकज दिवेदी बोल रहे हैं
टीआई- हां बोल रहा हूं
कॉलर- मैं इंटेलीजेंस से बोल रह हूं
टीआई- हां बोलिए
कॉलर- यह संस्कार कौन है
टीआई- मेरा बेटा है
कॉलर- यह वर्किंग में हैं या स्टडी करता है
टीआईः स्टडी करता है
कॉलर- अभी वह कहां पर है और आप कहा पर है
टीआई- घर पर
कॉलर- तो बात कराइए बेटे से
टीआई- क्यों
कॉलर (अकड़ते हुए)- बात तो कराइए
टीआईः नहीं, बहुत ऐसे फर्जी कॉल आते हैं
कुछ दिन पहले ही एडिशनल डीसीपी दंडोतिया को भी इंदौर में इस तरह वर्दीधारी कॉल आया था। इसके बाद चमकाने के लिए कॉलर ने वीडियो कॉल किया। लेकिन जब उसने दंडोतिया को भी वर्दी में देखा तो तत्काल फोन काट दिया।
इंदौर में लगादतार इस तरह के केस सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक उद्योगपति की बहू से 1.60 करोड़ रुपए की ठगी डिजिटल अरेस्ट करके की गई थी। उन्हें तीन दिन तक अरेस्ट करके रखा हुआ था। इंदौर में कई तरह के केस ठगी के सामने आ चुके हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी भी इन घटनाओं को लेकर चिंतित है और वह मन की बात में दो बार इसे लेकर सचेत रहने के लिए कह चुके हैं। पीएम ने साफ कहा है कि कोई भी जांच एजेंसी इस तरह फोन पर बात नहीं करती है। इंदौर सायबर क्राइम सेल भी लगातार इन केस में जागरूकता फैलाने में जुटी है।
कॉल करने वाला खाकी वर्दी में था
इस तरह बात की कॉल करने वाले ने
टीआई- हां बोल रहा हूं
कॉलर- मैं इंटेलीजेंस से बोल रह हूं
टीआई- हां बोलिए
कॉलर- यह संस्कार कौन है
टीआई- मेरा बेटा है
कॉलर- यह वर्किंग में हैं या स्टडी करता है
टीआईः स्टडी करता है
कॉलर- अभी वह कहां पर है और आप कहा पर है
टीआई- घर पर
कॉलर- तो बात कराइए बेटे से
टीआई- क्यों
कॉलर (अकड़ते हुए)- बात तो कराइए
टीआईः नहीं, बहुत ऐसे फर्जी कॉल आते हैं
इसके पहले एडिशनल डीसीपी को आया था
इंदौर में लगातार हो रहे केस
पीएम मोदी भी इसे लेकर कर रहे जागरूक
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari