इंदौर की खराब सड़कों से परेशान राज्यसभा सांसद रघुनंदन शर्मा ने डिप्टी सीएम देवड़ा को सुनाई खरी-खरी

The Sootr | Oct 12, 2025, 20:37 IST
rajya-sabha-mp-raghunandan-sharma
राज्यसभा सांसद रघुनंदन शर्मा ने डिप्टी सीएम से इंदौर की सड़कों की हालत पर नाराजगी जताई। उन्होंने डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा से कहा कि भोपाल जाकर वे अफसरों की क्लास लेना न भूलें।

राहुल दवे@INDORE



इंदौर की सड़कों की खस्ताहाल हालत चिंता का विषय बन गई है। यह समस्या अब आम लोगों के साथ नेताओं को भी परेशान कर रही है। इसे लेकर राज्यसभा सांसद रघुनंदन शर्मा ने डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के सामने खुलकर गुस्सा दिखाया। सांसद शर्मा ने सड़कों की हालत को लेकर जमकर भड़ास निकाली। वे इंदौर में एक डेंटल क्लिनिक के निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने डिप्टी सीएम से कहा कि यदि वे भोपाल जाएं, तो इंदौर की खराब सड़कों के मामले में अफसरों की क्लास लेना न भूलें।



क्या बोले सांसद रघुनंदन शर्मा

राज्यसभा सांसद रघुनंदन शर्मा ने डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के सामने जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा भोपाल जाएं तो अफसरों की क्लास लें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सड़कें नहीं बनीं तो भाजपा को इंदौर में वोट नहीं मिलेगा।



ये भी पढ़ें...NHAI के इंदौर-बैतूल बरबई खेड़ा टोल प्लाजा का विरोध, बिना रोड बने ही टोल वसूली, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब



सांसद को लेनी पड़ी दवाई

इंदौर के एक निजी डेंटल क्लीनिक के उद्घाटन के लिए सांसद शर्मा नीमच से इंदौर आ रहे थे। शहर की सीमा में प्रवेश करते ही सड़कें इतनी खराब मिलीं कि उन्हें तकलीफ हुई और दवाई लेनी पड़ी। इसका जिक्र भी उन्होंने मंच से ही किया। उन्होंने कहा कि दो माह में सड़कों को सुधारने की व्यवस्था करो, नहीं तो मंत्रियों से इस्तीफा देने को कहो। कौन वोट देगा तुमको? कोई वोट नहीं देगा। जिसको तकलीफ होगी, वह वोट नहीं देगा, चोट करेगा।



ये भी पढ़ें...इंदौर के 71 करोड़ के आबकारी घोटाले में ठेकेदार की जमानत खारिज, ED अब अधिकारियों की ओर



दांत तोड़ने की व्यवस्था शासन ने कर दी

2a1d0ec1-162


ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (12 अक्टूबर): मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में ठंडी हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश



ये भी पढ़ें...इंदौर में भावांतर योजना पर किसानों की ट्रैक्टर रैली: सीएम डॉ. मोहन यादव वर्चुअली बोले- किसान की आय में कमी नहीं आने देंगे



कुछ नहीं बोले डिप्टी सीएम देवड़ा

सांसद ने इस दौरान जोर देते हुए कहा कि इंदौर शहर गौरव है। यहां की सड़कें केवल परिवहन के लिए नहीं, बल्कि शहर की पहचान और विकास का अहम हिस्सा हैं। इस कटाक्ष के दौरान डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कोई जवाब नहीं दिया। वे सिर पकड़ते नजर आए और उनके चेहरे पर नाराजगी भी साफ झलक रही थी। बाद में वे इस विषय पर बिना कुछ कहे ही कार्यक्रम स्थल छोड़कर चले गए।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • भोपाल
  • डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा
  • रघुनंदन शर्मा