पीएम नरेंद्र मोदी ने इंदौर को लेकर बूथ अध्यक्ष से ही पूछ लिया मैंने सुना कम वोटिंग होगी?

Pratibha ranaa | May 08, 2024, 11:21 IST
Share
modii
modii

इंदौर में पीएम नरेंद्र मोदी की आगवानी करने गई सांवेर की निपानिया मंडल की वंदना सिंह के पास मोदी को देख रो पड़ी। जब पीएम उनके पास से गुजरे तो हाथ जोड़कर वह भावुक हो गई, इस पर पीएम रूके और उनके सिर पर हाथ रखा।

संजय गुप्ता, INDORE. कांग्रेस के प्रत्याशी अक्षय बम के बीजेपी में जाने के बाद इंदौर में वोटिंग के लेकर बने माहौल की खबरें पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) तक भी पहुंच गई है। धार और खरगोन सभा के लिए मंगलवार को इंदौर एयरपोर्ट पर ट्रांजिट विजिट के लिए आए पीएम मोदी ने उनके स्वागत के लिए बूथ अध्यक्ष से ही इस बारे में पूछ लिया।

पीएम मोदी की बूथ अध्यक्ष से की चर्चा और मुस्करा दिए

बीजेपी ने बूथ अध्यक्षों में जोश भरने के लिए उन्हें पीएम मोदी से मिलवाया था। एयरपोर्ट पर विधानसभा पांच के बूथ 154 के अध्यक्ष रवि सुमन से पीएम मोदी ने पूछा कि इंदौर में वोटिंग कम होगी ? सुमन ने कहा कि हम सभी ने कहा कि ऐसा नहीं है, हम 8 लाख वोट से इंदौर में चुनाव जीतेंगे। इस पर फिर पीएम ने पूछा कि यह कैसे होगा? जिस पर सभी ने जवाब दिया कि हम मतदाताओं को लेकर लगातार प्रेरित कर रहे हैं। इस पर पीएम मुस्करा दिए।

pm modi
pm modi

उधर पीएम से मिलकर रो पड़ी नेत्री

वहीं पीएम की आगवानी करने गई सांवेर की निपानिया मंडल की वंदना सिंह के पास मोदी को देख रो पड़ी। जब पीएम उनके पास से गुजरे तो हाथ जोड़कर वह भावुक हो गई, इस पर पीएम रूके और उनके सिर पर हाथ रखा। इस दौरन सिंह ने पीएम से कहा कि कभी नहीं सोचा था कि आपसे मिल पाऊंगी।

ये खबर भी पढ़िए...अक्षय तृतीया से खुलते हैं बद्रीनाथ के कपाट, क्यों खास है ये महापर्व ?

इंदौर में क्या है वोटिंग को लेकर माहौल

इंदौर में 2019 के चुनाव में 69.33 फीसदी वोटिंग हुई, इसके पहले 2014 में 62 फीसदी करीब वोटिंग हुई थी। इस बार मैदान में 14 प्रत्याशी है, लेकिन अपने प्रत्याशी अक्षय बम के अपरहण का आरोप लगा रही कांग्रेस ने नोटा के प्रचार का अभियान छेड़ा है, जो 15वां प्रत्याशी है। कई बुद्धिजीवी और सामाजिक संगठन भी इसके प्रचार में उतरने लगे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अब बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी का निकटम प्रतिदंदी नोटा ही हो सकता है। फिलहाल चुनाव को लेकर इंदौर में कोई खासा उत्साह अभी तक नहीं दिख रहा है। किसी स्टार प्रचारक की बड़ी जनसभा, रैली नहीं हुई है। हालांकि बीजेपी ने सीएम डॉ. मोहन यादव का रोड शो रखने की योजना बनाई है, यह 11 मई को वह करना चाहते हैं जो चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। हालांकि अभी तक इसे हरी झंडी नहीं मिली है। इंदौर में बीते चुनाव 2019 के दौरान बीजेपी ने मोदी की सभा कराई थी। वहीं कांग्रेस से भी सिद्धू व अन्य स्टार प्रचारक आए थे, लेकिन अभी तक माहौल सुस्त है।

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी

By Ramanand Tiwari

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज

By Ramanand Tiwari

MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...