राहुल गांधी के पास पहुंचा मप्र का 13 फीसदी होल्ड मामला, होटल में छात्रों से होगी मुलाकात
Sanjay Gupta | Sept 19, 2026, 12:10 IST
indore rahul gandhi goonj obc reservation
राहुल गांधी छात्रों की गूंज के आयोजन के लिए 19 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे इंदौर पहुंच रहे हैं। अब सामने आया है कि वह होटल में भी कुछ चुनिंदा लोगों से मुलाकात करेंगे।
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों की गूंज के लिए इंदौर पहुंच रहे हैं। तय शेड्यूल के अनुसार वह दोपहर 1.45 बजे इंदौर एयरपोर्ट आएंगे और स्वागत के बाद दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर वह एयरपोर्ट से रेडिसन होटल के लिए निकलेंगे और ढाई बजे होटल पहुंचेंगे। वहीं अब सामने आया है कि वह छात्रों की गूंज के पहले वह होटल में कुछ लोगों से मुलाकात करेंगे।
राहुल गांधी होटल में दोपहर ढाई बजे से करीब पांच बजे तक रहेंगे। इस दौरान सामने आया है कि वह नेताओं से मुलाकात करने के साथ ही कुछ छात्र, शिक्षकों से भी मुलाकात करेंगे। इनका चयन उनकी टीम ने अपने स्तर पर किया है। इनके द्वारा मप्र की समस्याओं को समझा जाएगा, जो फिर छात्रों की गूंज में उठेंगी।
मप्र में सात सालों से सबसे बड़ा छात्रहित और राजनीतिक मुद्दा ओबीसी का 27 फीसदी आरक्षण रहा है जो खुद कांग्रेस की सरकार ने लागू किया था। लेकिन इसके बाद से कानूनी पेंच है और 13 फीसदी पद होल्ड है।
कांग्रेस इसे मुद्दा बनाती रही है और अब यह मुद्दा राहुल गांधी की टीम के पास भी पहुंचा है। हाल ही में छात्रों के संवाद में कुछ महिला उम्मीदवारों से भी मुलाकात कर यह मुद्दा समझा गया है जो खासकर ओबीसी कैटेगरी से थे। ऐसे में यह मुद्दा भी मंच से उठ सकता है।
मप्र में चयन और भर्ती परीक्षा को लेकर मुद्दे हैं तो तो चयन के बाद तृतीय व चतुर्थ श्रेणी में चयनितों के लिए 100 फीसदी सबसे बड़ा मुद्दा है। हाईकोर्ट कह चुकी है कि 70, 80 या 90 फीसदी नहीं बल्कि पूरा 100 फीसदी वेतन दो।
लेकिन सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है और वह 100 फीसदी वेतन देने के मूड़ में नहीं है। इसे लेकर भी राहुल गांधी की टीम के पास फीडबैक गया है, हालांकि यह मुद्दा वह उठाएंगे या नहीं यह साफ नहीं है।
भर्ती को लेकर नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (एनईवाययू) लगातार मुद्दे उठा रहा है। इसके राष्ट्रीय टीम के पदाधिकारी राधे जाट बता रहे हैं कि हमने छात्रों के साथ संवाद कराया है। इसमें कई मुद्दे उठे हैं।
इसमें पटवारी भर्ती कांड, आबकारी आरक्षक व अन्य भर्तियों में हुए घोटाले, परीक्षा में पारदर्शिता नहीं होने, 13 फीसदी पद होल्ड होने, ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण नहीं देने, इंटरव्यू में होने वाली अनियमतिता, भर्ती समय पर नहीं आने, कम पद होने जैसे मुद्दे रहे हैं। हमारा उद्देशय है कि मप्र में भर्तियां पारदर्शी तरीके से हो और छात्रों की समस्या सुनकर हल की जाएं।
वहीं राहुल गांधी के होटल से कार्यक्रम स्थल भारत जोड़ो मैदान रीजनल पार्क जाने का रूट आखिरकार तय हो गया है। पुलिस ने कांग्रेस की मांग के अनुसार होटल से विजयनगर, एलआईजी, पलासिया, गीताभवन, भंवरकुआं होते हुए आयोजन स्थल जाने के मार्ग को फाइनल कर दिया है।
![rahul gandhi in indore chatron ki goonj]()
![rahul gandhi in indore chatron ki goonj]()
इसके साथ ही ट्रैफिक रूट प्लान भी जारी कर दिया है और दोपहर 1 बजे से ही आयोजन स्थल के आसपास से वाहनों का आना-जाना प्रतिबंधित होगा।
ये भी पढ़ें...
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए आज इंदौर आएंगे राहुल गांधी, देखें उनका पूरा शेड्यूल
इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी, छात्रों की गूंज के लिए सजा रीजनल पार्क
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज में इंदौर पुलिस ने कोचिंग/होस्टल संचालकों से मांगे शपथपत्र
राहुल के छात्रों की गूंज आयोजन से पहले कांग्रेस के सामने कई चुनौतियां ! भद्द न पिट जाए ?
होटल में छात्रोें और नेताओं से मुलाकात
13 फीसदी होल्ड मुद्दा भी पहुंचा
कांग्रेस इसे मुद्दा बनाती रही है और अब यह मुद्दा राहुल गांधी की टीम के पास भी पहुंचा है। हाल ही में छात्रों के संवाद में कुछ महिला उम्मीदवारों से भी मुलाकात कर यह मुद्दा समझा गया है जो खासकर ओबीसी कैटेगरी से थे। ऐसे में यह मुद्दा भी मंच से उठ सकता है।
दूसरा संवेदनशील मुद्दा 100 फीसदी वेतन
लेकिन सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है और वह 100 फीसदी वेतन देने के मूड़ में नहीं है। इसे लेकर भी राहुल गांधी की टीम के पास फीडबैक गया है, हालांकि यह मुद्दा वह उठाएंगे या नहीं यह साफ नहीं है।
एनईवाययू ने भी बताए मुद्दे
इसमें पटवारी भर्ती कांड, आबकारी आरक्षक व अन्य भर्तियों में हुए घोटाले, परीक्षा में पारदर्शिता नहीं होने, 13 फीसदी पद होल्ड होने, ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण नहीं देने, इंटरव्यू में होने वाली अनियमतिता, भर्ती समय पर नहीं आने, कम पद होने जैसे मुद्दे रहे हैं। हमारा उद्देशय है कि मप्र में भर्तियां पारदर्शी तरीके से हो और छात्रों की समस्या सुनकर हल की जाएं।
राहुल गांधी एबी रोड से ही जाएंगे आयोजन स्थल पर
rahul gandhi in indore chatron ki goonj
rahul gandhi in indore chatron ki goonj
इसके साथ ही ट्रैफिक रूट प्लान भी जारी कर दिया है और दोपहर 1 बजे से ही आयोजन स्थल के आसपास से वाहनों का आना-जाना प्रतिबंधित होगा।
ये भी पढ़ें...
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए आज इंदौर आएंगे राहुल गांधी, देखें उनका पूरा शेड्यूल
इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी, छात्रों की गूंज के लिए सजा रीजनल पार्क
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज में इंदौर पुलिस ने कोचिंग/होस्टल संचालकों से मांगे शपथपत्र
राहुल के छात्रों की गूंज आयोजन से पहले कांग्रेस के सामने कई चुनौतियां ! भद्द न पिट जाए ?
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
By Manya Jain
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
By Umeshwari Baghel
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
By Sandeep Kumar
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
By Atul Dwivedi
New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
By Jageshwar prasad
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
By Umeshwari Baghel