राहुल के छात्रों की गूंज आयोजन से पहले कांग्रेस के सामने कई चुनौतियां ! भद्द न पिट जाए ?

Atul Dwivedi | Sept 18, 2026, 22:07 IST
Share
rahul-gandhi-indore-chhatron-ki-goonj
rahul-gandhi-indore-chhatron-ki-goonj

19 सितंबर को राहुल गांधी इंदौर के रीजनल पार्क में छात्रों की गूंज करेंगे। द सूत्र की ग्राउंड रिपोर्ट में गीला मैदान और भीड़ के दावों पर सवाल दिखे। कांग्रेस के सामने युवाओं को वोट में बदलने की चुनौती है।

हम राहुल गांधी के कार्यक्रम में जाएंगे। ये कहना था उस ऑटो ड्राइवर का जिसने हमें हमारे होटल तक छोड़ा। 19 सितंबर को राहुल गांधी इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम करने आ रहे हैं। लेकिन क्या ये शहर और कार्यक्रम स्थल तैयार है ?

इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए बड़े बड़े होर्डिंग लगे हैं। राहुल गांधी के कट आउट भी सड़कों पर दिखाई देंगे। लेकिन पूरा शहर राहुल के होर्डिंग या कट आउट से पटा नहीं है। इंदौर के भंवरकुआ इलाके में गाड़ियों के जरिए, कार्यक्रम का प्रचार किया जा रहा है। लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट हो रहा है। बोला जा रहा है कि छात्र संघ चुनाव, परीक्षाओं में हो रहे घपले घोटाले और अव्यवस्था को लेकर, जो लड़ाई राहुल गांधी लड़ रहे हैं, उसके लिए छात्र उनका साथ दें।

मगर तैयारी का क्या ?

इंदौर के रीजनल पार्क में ये कार्यक्रम है। द सूत्र की टीम जब 18 सितंबर को ग्राउंड पहुंची तब हमें कई कमियां दिखीं। मैदान गीला है। गाड़ियों के टायर मिट्टी में फंस रहे हैं। कांग्रेस का दावा था कि कार्यक्रम में एक लाख लोग शामिल होंगे। लेकिन मैदान का क्षेत्रफल इतना बड़ा लगता नहीं। शायद कांग्रेस भी ये बात जानती है। इसलिए दस हजार लोगों के आने का दावा अब किया जा रहा है। हालांकि मैदान दस हजार लोगों के लिए भी पर्याप्त दिखाई नहीं देता।

63ef65d1-ea1
63ef65d1-ea1


IDA की शर्तों के साथ तैयारी

IDA ने जिन शर्तों के साथ राहुल के कार्यक्रम को मंजूरी दी है, उन शर्तों को पूरा करने में कांग्रेस लगी है। कहीं जेसीबी के जरिए पाइपलाइन डाली जा रही है, तो कहीं टॉयलेट की व्यवस्था हो रही है। बड़े और विशेष मेहमानों के लिए कुर्सियां लगाई जा रही हैं। लेकिन जिन छात्रों के लिए कार्यक्रम होना है, उन छात्रों को एक घंटा खड़े रहकर राहुल को सुनना पड़ सकता है। ऊपर से जमीन गीली है। कहीं कहीं पानी और कीचड़ भी है। लेकिन कांग्रेस का दावा है कि वो IDA की 31 शर्तों को पूरा करेगी।

क्या वोट में तब्दील होगी भीड़ ?

कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती युवाओं के साथ को वोट में बदलना है। कांग्रेस के कार्यक्रम में भीड़ तो आ रही है, लेकिन वोट उतने नहीं आ रहे। अब इंदौर में राहुल गांधी का ये कार्यक्रम क्या कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम करेगा ये बड़ा सवाल है। इंदौर में कांग्रेस का कार्यक्रम साफ इशारा करता है कि वो जेन जी को ही साधना चाहती है। यहां कोचिंग का हब है। MPPSC, पुलिस, SSC जैसे एग्जाम की तैयारी करने वाले लाखों छात्र यहां हैं। अब ये छात्र कांग्रेस के वोटर बनते हैं या नहीं, यही यक्ष प्रश्न है।

यह खबरें भी पढ़ें...

राहुल गांधी छात्रों की गूंज में BJP-RSS पर करेंगे हमला, मप्र में हो रहे इनके Experiment

द सूत्र खुलासे से विवाद: राहुल के छात्रों की गूंज में मंजूरी देने में राजीव की हत्या का हवाला देने से भड़की कांग्रेस

इंदौर पुलिस ने राजीव गांधी की हत्या का हवाला देकर राहुल के आयोजन में लगाई 31 शर्तें

पीएम मोदी नहीं तो क्या राहुल बाबा का सेवा दिवस मनाएं? बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का विपक्ष पर तंज

Tags:
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • इंदौर
  • MPPSC
  • IDA
  • छात्र संघ चुनाव
  • छात्रों की गूंज
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन

By Sanjay Gupta

पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे

By Sandeep Kumar

सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा