इंदौर में रजत ज्वेलर्स से 60 लाख की ज्वेलरी की धोखाधड़ी, महिला ग्राहकों के नाम पर ले गई जेवर

Sanjay Gupta | Mar 08, 2026, 13:07 IST
indore rajat jewellers 60 lakh fraud case megha rathore
इंदौर में रजत ज्वेलर्स के यहां एक महिला ने 60 लाख की ज्वेलरी की धोखाधड़ी कर दी। तुकोगंज थाने में महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

INDORE. इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर में स्थित रजत जेम्स एंड ज्वेलर्स के साथ 60 लाख की धोखाधड़ी हो गई है। एक महिला ने आयोजन के नाम पर 357 ग्राम सोने की ज्वेलरी ली थी,लेकिन न तो ज्वेलरी लौटाई गई और न ही उसकी राशि दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है।



इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

तुकोगंज पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 316(2) के तहत यह केस मेघा राठौर (पिता आशीष राठौर,निवासी- 109,भक्त प्रह्लाद नगर) के खिलाफ दर्ज किया है। रजत माहेश्वरी (पिता कल्याण माहेश्वरी) ने यह शिकायत दर्ज कराई है।



एफआईआर में यह लिखवाया

रजत माहेश्वरी के जरिए की गई शिकायत के अनुसार,मेघा राठौर ने 21 जनवरी से 9 फरवरी के बीच अलग-अलग ग्राहकों के लिए 357.66 ग्राम सोने की ज्वेलरी ली थी। इसकी कीमत 60 लाख 97 हजार रुपए है। वहीं, राठौर ने यह ज्वेलरी किसी को नहीं बेची और न ही ज्वेलरी कंपनी को लौटाई है। इसके अलावा ज्वेलरी के बदले कंपनी के पास कोई राशि भी जमा नहीं की गई है।



b5538fad-8d5


सात साल से काम कर रही थी मेघा

मेघा ज्वेलर्स के यहां साल 2019 से नौकरी पर थी। वह ग्राहकों को घर जाकर ज्वेलरी दिखाने का काम भी करती थी। कई ग्राहक सीधे मेघा को जानते थे। कंपनी को भी उस पर भरोसा था और उसे ज्वेलरी दे देते थे। वहीं, इसी दौरान उसने यह बड़ी धोखाधड़ी कर दी।



ये खबर भी पढ़िए...



इंदौर में हेड कॉन्स्टेबल के बर्थडे पर बदमाशों का गुलदस्ता प्रेम, वीडियो वायरल



इस बार पृथ्वी और अग्नि मिसाइलों से बरसेगा रंग, जानें इंदौर गेर 2026 में क्या रहेगा खास



इंदौर में सब स्टैंडर्ड पनीर, घी शहद दे रहे होटल मशाल, एवेन्यू फूड, अपकिन एग्रो, 51 लाख का जुर्माना



UPSC 2025 में इंदौर की अनन्या, दीक्षा, समीक्षा और रिशुल के साथ दृष्टिबाधित अक्षत ने भी पाई सफलता



Tags:
  • इंदौर
  • ज्वेलर्स
  • तुकोगंज थाना