/sootr/media/media_files/2026/03/07/upsc-2025-final-result-2026-03-07-12-48-10.jpg)
INDORE. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के रिजल्ट में भोपाल के ईशान भटनागर ने पांचवी रैंक हासिल की है। वहीं धार जैसे आदिवासी जिले के बाग से प्रक्षाल जैन भी टॉप टेन में आकर आठवीं रैंक पर हैं।
हालांकि, टॉप टेन के बाहर भी कई युवाओं ने UPSC में सफलता हासिल की है। इसमें सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के गढ़ इंदौर के भी कई युवा शामिल हैं।
अनन्या शर्मा- रैंक 13वीं
इंदौर की संजना पार्क कॉलोनी की रहने वाली अनन्या शर्मा 13वीं रैंक पर आई हैं। वह डेली कॉलेज की छात्रा रही हैं और इसके बाद दिल्ली के कॉलेज में पढ़ाई की।
उनके पिता स्कूल में प्रिंसिपल हैं और मां क्रिश्चन कॉलेज में प्रोफेसर हैं। अनन्या का कहना है कि लगातार मेहनत करने से ही सफलता मिलती है। उन्हें तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल हुई है।
/sootr/media/post_attachments/9423c893-35c.png)
अनन्या शर्मा
दीक्षा चौरसिया- रैंक 44
इंदौर की दीक्षा चौरसिया ने 44वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता रवि चौरसिया सीए हैं और मां अभिलाषा डॉक्टर हैं। दीक्षा ने पहली बार 2022 में परीक्षा दी थी। अब उन्हें UPSC 2025 में सफलता मिली है।
समीक्षा मिश्रा- रैंक 56वीं
इंदौर की ही समीक्षा मिश्रा का यह पांचवां प्रयास था, जिसमें वह 56वीं रैंक पर आईं। दिसंबर में उनकी शादी हुई थी, लेकिन इसके बाद भी वह इंटरव्यू की तैयारी करती रहीं। उनके पति सुमित बैंक में काम करते हैं। उनके पिता भोपाल में प्रदूषण बोर्ड में हैं।
अक्षत बड़वाल ने रचा इतिहास- 171वीं रैंक
दृष्टिबाधित अक्षत बड़वाल की सफलता से उनके परिवार और दोस्तों में खुशी की लहर है। उन्होंने दृष्टिबाधित कैटेगरी में परीक्षा दी थी, लेकिन ऑल इंडिया रैंक में वह टॉप 200 में आ गए हैं।
उनकी रैंक 171वीं रही है। अक्षत ने हिंदी मीडियम से 12वीं की थी और उनकी स्कूलिंग इंदौर के सरकारी सुभाष हायर सेकेंडरी स्कूल से हुई है। यह उनका पहला प्रयास था। वे इसका श्रेय अपनी मां मीना और पिता संजय को देते हैं।
रिशुल नीमा- रैंक 267वीं
इसी तरह इंदौर के रिशुल नीमा ने दूसरे प्रयास में 267वीं रैंक हासिल कर सफलता पाई है। उनके पिता सराफा व्यापारी हैं। मां रीमा हाउस वाइफ हैं। रिशुल का कहना है कि उनका शुरू से ही फोकस परीक्षा पर था।
तरूण की 311वीं रैंक
इंदौर की महू तहसील के रहने वाले तरुण पवार ने 311वीं रैंक हासिल की है। यह उनका दूसरा प्रयास था। फिलहाल, वह तमिलनाडु में डिप्टी कलेक्टर के पद पर काम कर रहे हैं।
उनके पिता विजय पवार ने बताया कि तरुण ने अपनी स्कूल की पढ़ाई महू के केंद्रीय स्कूल से की थी। उन्होंने साल 2023 में यूपीएससी पास की थी और बाद में फिर आईएएस के लिए यह परीक्षा दी।
/sootr/media/post_attachments/8ccf6cbd-87d.png)
ये खबरें भी पढ़ें...
UPSC सिविल सर्विस 2025 फाइनल रिजल्ट जारी, भोपाल के ईशान ने हासिल की 5वीं रैंक
खंडवा की बेटी रूपल जायसवाल ने UPSC में 43वीं रैंक हासिल की
UPSC Result 2025: सतना की भूमिका जैन ने UPSC 2025 में हासिल की 331वीं रैंक
UPSC Result 2025: धार के पक्षल सेक्रेटरी ने UPSC में ऑल इंडिया में 8वीं रैंक
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us