इंदौर में सब स्टैंडर्ड पनीर, घी शहद दे रहे होटल मशाल, एवेन्यू फूड, अपकिन एग्रो, 51 लाख का जुर्माना

Sanjay Gupta | Mar 07, 2026, 13:39 IST
Share
indore substandard food items fine 51 lakh
indore substandard food items fine 51 lakh

इंदौर में बड़े-बड़े होटल, खाद्य संस्थान सब स्टैंडर्ड (अमानक) खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। जिला प्रशासन ने 23 संस्थाओं पर कुल 51 लाख का जुर्माना लगाया है।

INDORE. इंदौर में मिलावटखोरों और सब स्टैंडर्ड खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश पर फूड टीम सैंपलिंग कर रही है।

इस सैपंलिंग की रिपोर्ट के बाद अपर कलेक्टर आईएएस पवार नवजीवन विजय के कोर्ट में केस दर्ज हुए हैं। सुनवाई के बाद 23 संस्थाओं पर 51 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

इसमें कई बड़े प्रतिष्ठान शामिल हैं। एक पर तो 10 लाख का अर्थदंड लगा है। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 और उसके नियम 2011 के तहत की गई है।

बड़े संस्थानों के ये छोटे काम

झूमर घाट महू में स्थित मशाल होटल पर सब स्टैंडर्ड पनीर रखने और बेचने के कारण 1.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

वहीं, सबसे ज्यादा जुर्माना अपकिन एग्रो प्राइवेट लिमिटेड पर लगा है, क्योंकि उन्होंने स्टैंडर्ड शहद रखा और बेचा, जिसके चलते उन पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

इसके अलावा, कुबेर इंटरप्राइजेज और बालगोपाल डेयरी पर सब स्टैंडर्ड घी रखने और बेचने के कारण 4 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

इन पर भी लगा फाइन

मिलावटखोरों पर कार्रवाई:बालाजी ट्रेडिंग पर बिना खाद्य लाइसेंस के सामग्री बेचने के कारण 4 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, जगदीश राठौर ने पिस्ता कतरन बेची, जो मानकों पर खरी नहीं थी। इस वजह से उन पर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

इसके अलावा, मदरसोल प्राइवेट लिमिटेड (Indore News) और ब्लेडो स्काई इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड पर 7.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

सफायर स्टार, निशा इंटरप्राइजेज, पूजा डेयरी सांवेर रोड, एवेन्यू फूड प्लाजा, ग्लोबल गारमेंट प्राइवेट लिमिटेड, देव नारायण केटरर्स, भैरूनाथ कड़ी फाफड़ा और अन्य कई संस्थाओं पर भी जुर्माना लगाया गया है।

इंदौर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

UPSC 2025 में इंदौर की अनन्या, दीक्षा, समीक्षा और रिशुल के साथ दृष्टिबाधित अक्षत ने भी पाई सफलता

इंदौर में 946 करोड़ में बिके 23 शराब ग्रुप, अभी आधे ग्रुप की बिक्री बाकी

इंदौर में अरबों की संपत्ति वाले चोइथराम ट्रस्ट में ट्रस्टी मोतियानी पर चलेगा केस

इंदौर के शराब ठेके में बेंगलुरु की कंपनी की एंट्री, सबसे महंगे ग्रुप से सूरज रजक बाहर

उज्जैन से इंदौर के बीच चलेगी वंदेभारत मेट्रो, जानें क्या होगी ट्रेन की खासियत

Tags:
  • Indore News
  • Indore
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • आईएएस पवार नवजीवन विजय
  • मिलावटखोरों पर कार्रवाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा