इंदौर में हेड कॉन्स्टेबल के बर्थडे पर बदमाशों का गुलदस्ता प्रेम, वीडियो वायरल

Anjali Dwivedi | Mar 07, 2026, 17:30 IST
Share
indore-badmash-head-constable-birthday-photo-shoot
indore-badmash-head-constable-birthday-photo-shoot

इंदौर के परदेशीपुरा थाने के हेड कॉन्स्टेबल के जन्मदिन पर हिस्ट्रीशीटर परिवार के बदमाशों ने गुलदस्ते भेंट किए। फोटो वायरल होने के बाद एडिशनल डीसीपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Indore. जहां एक ओर इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर विभाग के ही कुछ कर्मचारियों की बदमाशों के साथ दोस्ती पुलिस की छवि पर सवालिया निशान लगा रही है। ताजा मामला इंदौर के परदेशीपुरा थाने से सामने आया है। जहां एक हेड कॉन्स्टेबल के जन्मदिन पर इलाके के नामी बदमाशों ने न केवल शिरकत की, बल्कि फूलों के गुलदस्ते भेंट कर जमकर फोटोशूट भी कराया।

पुलिस और बदमाश एक ही फ्रेम में

मामला पिछले बुधवार का है, जब परदेशीपुरा थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार का जन्मदिन था। इस जश्न में संयोगितागंज क्षेत्र के सूचीबद्ध बदमाश अक्रात बोयत, उसका भाई आयुष बोयत और चाचा विकास बोयत मेहमान बनकर पहुंचे। इन तीनों के खिलाफ संयोगितागंज थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज ये अपराधी पुलिसकर्मी के साथ बेहद आत्मीयता से गले मिलते और फोटो खिंचवाते नजर आए।

ea203a59-247
ea203a59-247

हिस्ट्रीशीटर परिवार से है बदमाशों का नाता

बता दें कि अक्रात और आयुष जुड़वां भाई हैं और उनके परिवार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। इनके पिता दीनू संयोगितागंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। इतना ही नहीं, विकास बोयत पर भी नशाखोरी जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।

अक्रात खुद कुछ समय पहले एक गंभीर मामले में जेल की हवा खा चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने अपना रसूख दिखाने के लिए इंस्टाग्राम पर वीडियो भी अपलोड किए थे। हेड कॉन्स्टेबल के साथ फोटो वायरल होते ही उसने अपनी आईडी से इसे हटा लिया।

बोयत परिवार का विवादों से पुराना नाता है। पिछले दिनों संयोगितागंज इलाके में इस परिवार का दूसरे पक्ष के साथ खूनी संघर्ष हुआ था, जिसमें लाठी-डंडे और हथियार चले थे। इस मारपीट में घायल हुई एक बुजुर्ग महिला की बाद में मौत हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले को हत्याकांड में तब्दील कर दिया था। इस प्रकरण में दोनों पक्षों को जेल जाना पड़ा था और पुलिस ने बाउंड ओवर की कार्रवाई भी की थी।

अफसरों ने लिया संज्ञान, शुरू हुई जांच

इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वीडियो और फोटो उनके संज्ञान में आए हैं, जानकारी जुटाई जा रही है और तथ्यों के आधार पर उचित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

परदेशीपुरा थाना और विवादों का पुराना रिश्ता

यह पहली बार नहीं है जब परदेशीपुरा पुलिस सुर्खियों में है। इससे पहले थाने के एक एसआई की सरकारी पिस्टल के साथ एक युवती का वीडियो वायरल हुआ था। उस मामले में डीसीपी जोन-2 कुमार प्रतीक ने संबंधित एसआई को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। अब हेड कॉन्स्टेबल (head constable) के जन्मदिन पर बदमाशों की मौजूदगी ने एक बार फिर अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

MP में अब कोई बेटी नहीं रहेगी अनपढ़, 10 मार्च से शुरू होगा सरस्वती अभियान

MP में डॉक्टरों का विरोध तेज, स्टाइपेंड के लिए हड़ताल की चेतावनी

MP में अब कोई बेटी नहीं रहेगी अनपढ़, 10 मार्च से शुरू होगा सरस्वती अभियान

एमपी में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े: जानें आपके शहर में क्या हैं नए रेट

Tags:
  • इंदौर पुलिस
  • Indore
  • वीडियो वायरल
  • हिस्ट्रीशीटर
  • head constable
  • इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा