इंदौर के रजत पाटीदार बने RCB के नए कप्तान, 4 साल में चमकी किस्मत

Sandeep Kumar | Feb 13, 2025, 13:23 IST
Indore Rajat Patidar new captain
आईपीएल का 18वां सीजन शुरू होने से पहले RCB ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। आरसीबी ने डू प्लेसिस के स्थान पर मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार को टीम का कप्तान बनाया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुरुवार को IPL 2025 के लिए अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया। अब आईपीएल की इस प्रतिष्ठित फ्रेंचाइजी की कमान इंदौर के रजत पाटीदार के हाथों में होगी। आरसीबी ने एक विशेष शो के दौरान पाटीदार के कप्तान बनने की घोषणा की, जिससे उनकी चार साल की क्रिकेट यात्रा में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। क्रिकेटर रजत पाटीदार का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में 1 जून, 1993 को हुआ था। रजत पाटीदार ने अपने करियर की शुरुआत गेंदबाज़ी से की थी। इंदौर नगर निगम ने उन्हे स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बना रखा है।



ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश प्रीमियर लीगः लॉटरी से बंटे मप्र के क्रिकेट खिलाड़ी, रजत पाटीदार इंदौर तो वेंकटेश ग्वालियर टीम में



e43cdf6b-ae0


मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेला

रजत पाटीदार ने मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेला है। उन्होंने रणजी ट्रॉफ़ी, जोनल टी-20 लीग, दलीप ट्रॉफ़ी में भी हिस्सा लिया है। रजत पाटीदार ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के लिए खेला है। आईपीएल 2021 में उन्होंने चार मैचों में 71 रन बनाए थे। आईपीएल 2022 में चोटिल लवनिथ सिसोदिया की जगह 20 लाख रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने उन्हें खरीदा था। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने उन्हें 11 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।



ये खबर भी पढ़िए...IPL में टीमों की ब्रांड वैल्यू 1 लाख करोड़, CSK बनी सबसे वैल्यूएबल टीम



ये खबर भी पढ़िए...IPL 2025: इंदौर के इन सितारों की चमकी किस्मत, जानें कौन कितने में बिका



ये खबर भी पढ़िए...IPL 2025 में विराट कोहली इस टीम के लिए 21 करोड़ में होंगे रिटेन



2015 में किया था डेब्यू

डोमेस्टिक लेवल पर कप्तानी का अनुभव

रजत के पास डोमेस्टिक लेवल पर कप्तानी करने का खासा अनुभव है और उन्होंने मध्य प्रदेश को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 (SMAT) के फाइनल में पहुंचाया था, जहां उन्हें मुंबई से हार का सामना करना पड़ा था। इस टूर्नामेंट में रजत ने बल्ले से कमाल किया था। जिन्होंने 10 मैचों में 61 की औसत और 186.08 की स्ट्राइक-रेट से 428 रन बनाए थे. वो टूर्नामेंट में अजिंक्य रहाणे के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी थे।



बेहतरीन फॉर्म में रजत पाटीदार

पाटीदार ने RCB के लिए 27 मुकाबले में 799 रन बनाए हैं। 34.74 के औसत और 158.85 की स्ट्राइक रेट के साथ. IPL 2024 में उन्होंने 30.38 के औसत और 177.13 की स्ट्राइक रेट से 395 रन बनाए थे। IPL 2023 में चोट की वजह से वो बाहर रहे थे, जबकि IPL 2022 में पाटीदार ने 8 मैच में 55.50 की औसत से कुल 333 रन बनाए थे।



घरेलू क्रिकेट में भी पहचान

IPL में सफलता पाने से पहले पाटीदार ने घरेलू क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई थी। वह मध्यप्रदेश टीम के कप्तान भी रह चुके हैं, जो उनकी नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। घरेलू क्रिकेट में उनकी शानदार कप्तानी और बल्लेबाजी के बाद आईपीएल में भी उन्हें यह बड़ा मौका मिला है।



नए कप्तान से RCB को उम्मीदें

रजत पाटीदार का आईपीएल में करियर लगातार शानदार रहा है, और अब कप्तानी का जिम्मा उनके कंधों पर है। आरसीबी के फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञ इस नए नेतृत्व में टीम से बड़ी उम्मीदें लगाए हुए हैं। पाटीदार के पास अनुभव और तकनीकी कौशल दोनों ही हैं, जो उन्हें आरसीबी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद कर सकते हैं।





Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • विराट कोहली
  • मध्य प्रदेश
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • rcb
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • Rajat Patidar
  • रजत पाटीदार
  • IPL 2025
  • IPL 2025 Auction
  • hindi news