IPL 2025 में विराट कोहली इस टीम के लिए 21 करोड़ में होंगे रिटेन

Sandeep Kumar | Nov 01, 2024, 17:06 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-01T170237.500
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-01T170237.500

IPL 2025 के लिए विराट कोहली को भारत में सबसे ज्यादा कीमत में रिटेनिंग किया जा सकता है। फ्रेंचाइजी भी अब मेगा ऑक्शन में अच्छे गेंदबाजों को टारगेट करेगी। IPL के लिए दिसंबर में नीलामी होने की संभावना है।

देशभर में IPL 2025 को लेकर एक बार फिर से चर्चाएं तेज हो गई हैं। सभी फ्रेंचाइजी (franchise ) ने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सिर्फ तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli ), रजत पाटीदार और यश दयाल शामिल हैं। RCB ने विराट को 21 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। वहीं रजत पाटीदार को 11 करोड़ रुपए और यश को पांच करोड़ रुपए में रिटेन किया है। 21 करोड़ में रिटेन के होने के साथ ही विराट आईपीएल (IPL ) में 20 करोड़ से ज्यादा रुपए की सैलरी पाने वाले भारत के पहले और एकमात्र खिलाड़ी बन गए।

विदेशी खिलाड़ियों भी रिटेन

अब तक इस लीग में कुल पांच खिलाड़ियों को 20 करोड़ रुपए से अधिक की सैलरी मिली है। विराट कोहली के अलावा इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन (Heinrich Classen ), वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन और ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क शामिल हैं। पांच में से तीन खिलाड़ियों को आईपीएल 2025 के लिए 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की सैलरी मिली है। हैदराबाद ने क्लासेन को 23 करोड़ रुपए और लखनऊ सुपरजाएंट्स ने निकोलस पूरन को 21 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। वहीं, स्टार्क को आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने करीब 24 करोड़ रुपए और सनराइजर्स ने कमिंस को लगभग 20 करोड़ रुपए में खरीदा था।

कुछ और खिलाड़ी पार कर सकते हैं 20 करोड़

हालांकि, अभी IPL 2025 का मेगा ऑक्शन होना बाकी है। ऐसे में कुछ और भारतीय खिलाड़ी 20 करोड़ के बैरियर को तोड़ सकते हैं। इनमें रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और केएल राहुल, अर्शदीप सिंह जैसे स्टार्स शामिल हो सकते हैं। विराट आईपीएल के पहले सीजन साल 2008 से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( Royal Challengers Bangalore ) टीम का हिस्सा रहे हैं।

हर बार मेगा ऑक्शन में खरीदे गए कोहली

विराट कोहली साल 2008 में ड्राफ्ट के जरिए आरसीबी ने उन्हें 12 लाख रुपए में खरीदा था। 2011 के आईपीएल के लिए मेगा ऑक्शन से पहले बेंगलुरु ने उन्हें 8.28 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। आईपीएल 2014 के लिए मेगा ऑक्शन से पहले आरसीबी ने उन्हें 12.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया। आईपीएल 2018 के लिए मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स ने विराट को 17 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।

बेंगलुरु के लिए कोहली ने बनाए है खूब रन

विराट कोहली आईपीएल 2008 से लेकर अब तक सिर्फ एक फ्रेंचाइजी से खेलने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक इस लीग में आरसीबी के लिए 252 मैच खेले हैं। 38.67 की औसत औ 131.97 के स्ट्राइक रेट से 8004 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने आठ शतक और 55 अर्धशतक लगाए हैं। आईपीएल 2024 में विराट ने 15 मैचों में 154.70 के स्ट्राइक रेट से 741 रन जड़े थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • विराट कोहली
  • virat kohli
  • IPL
  • आईपीएल
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • आईपीएल विराट कोहली
  • हेनरिक क्लासेन
  • IPL 2025
  • विराट कोहली 21 करोड़
छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज

By Sanjay Gupta

इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर

By Umeshwari Baghel

बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?

By Aman Vaishnav

एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट

By Arohi Raj

बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग

By Sanjay Gupta

रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग