इंदौर में HC के रिटायर्ड जस्टिस गर्ग के घर घुसे नकाबपोश, राॅड लिए बेटे के पास खड़ा रहा, उठता तो कर देते हत्या
Vishwanath Singh | Aug 12, 2025, 12:13 IST
Sourabh076
घटना सोमवार सुबह करीब 4 बजे कनाडिया क्षेत्र से सटी प्रगति पार्क कॉलोनी में हुई। यह इलाका ग्रामीण पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है, जबकि इंदौर में कमिश्नर प्रणाली लागू है।
इंदौर की प्रगति पार्क कॉलोनी में सोमवार तड़के हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस रमेश गर्ग के घर में धावा बोल दिया। करीब 20 मिनट तक घर में घूमकर बदमाशों ने अलमारियां खंगालीं और लाखों रुपए के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान एक बदमाश तो रिटायर्ड जस्टिस गर्ग के सो रहे बेटे के पास रॉड लेकर ही खड़ा रहा। अगर बेटे की नींद खुलती और वह उठता तो वे उसकी हत्या कर सकते थे। हैरानी की बात यह रही कि वारदात के दौरान सायरन और अलार्म बजते रहे, लेकिन गहरी नींद में सो रहे परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी।
घटना सोमवार सुबह करीब 4 बजे कनाडिया क्षेत्र से सटी प्रगति पार्क कॉलोनी में हुई। यह इलाका ग्रामीण पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है, जबकि इंदौर में कमिश्नर प्रणाली लागू है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि नकाब पहने और हथियारों से लैस बदमाश बंगले में घुसे, अलमारियां खोलीं और कीमती सामान समेटा। इस दौरान पूरा परिवार गहरी नींद में सोता रहा।
फुटेज में एक बदमाश को जस्टिस गर्ग के बेटे ऋत्विक के बेडरूम में अलमारी खंगालते और दूसरा हथियार लेकर पास खड़ा नजर आया। अगर ऋत्विक हलचल करते, तो उन पर हमला हो सकता था। सामने आए सीसीटीवी वीडियो में बदमाशों ने पूरे बेडरूम को खंगाला और सारा कीमती सामान बटोर लिया।
वारदात की सूचना पर एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी, डीएसपी उमाकांत चौधरी, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और स्निफर डॉग टीम मौके पर पहुंची। सीसीटीवी खंगाले गए, लेकिन बदमाशों का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि वारदात आदिवासी गिरोह की हो सकती है।
https://www.youtube.com/watch?v=8g2nmwEBxiQ
सोमवार सुबह ऋत्विक की पत्नी उठीं तो बेडरूम अस्त-व्यस्त देखा। अलमारी खुली थी और जेवर-नकदी गायब थे। इसके बाद उन्होंने बाकी परिवार को जगाकर पुलिस को सूचना दी।
यह खबर भी पढ़ें...Indore के अटल बिहारी वाजपेयी कॉलेज का मामला | विरोध का ये क्या तरीका ?
यह वारदात ऐसे समय में हुई जब शहर में रात के दौरान पुलिस नशे में वाहन चलाने वालों और अन्य चेकिंग में सक्रिय रहती है। इसके बावजूद हथियारबंद बदमाश रिटायर्ड जस्टिस के घर में 20 मिनट तक बेखौफ चोरी करते रहे और फरार हो गए, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
सुबह 4 बजे हुई वारदात
हथियार ताने खड़े रहे बदमाश
पुलिस को नहीं मिला सुराग
https://www.youtube.com/watch?v=8g2nmwEBxiQ
सुबह पता चला चोरी का
यह खबर भी पढ़ें...Indore के अटल बिहारी वाजपेयी कॉलेज का मामला | विरोध का ये क्या तरीका ?
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava