रैली से पहले बड़ा ऑडियो धमाका: चंद्रशेखर आजाद और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के बीच टकराव ने बढ़ाया सियासी पारा
Rahul Dave | Nov 25, 2025, 13:55 IST
Photograph: (the sootr)
चंद्रशेखर आजाद और डॉ. रोहिणी घावरी के बीच विवाद एक नए ऑडियो लीक से गहराया है। समाजवादी पार्टी को नुकसान पहुंचाने की बात पर राजनीति गरमा गई है।
INDORE. 26 नवंबर को भीम आर्मी की रैली से पहले यूपी की राजनीति में विस्फोट हुआ है। नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद रावण विवादों में घिर गए हैं। उनकी एक्स गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी घावरी से विवाद चल रहा है। इस बार एक नया ऑडियो लीक हुआ है, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है। यह विवाद अब उत्तर प्रदेश की राजनीति को गरमा रहा है। सोशल मीडिया पर 30 सेकंड का ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें चंद्रशेखर आजाद कथित रूप से चुनाव में नुकसान पहुंचाने वालों को हमेशा का बैरी कहते हैं। वह कहते हैं, चाहे कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। वह भाजपा की मदद लेने की भी बात करते हैं, ताकि उनकी खाल उतार सकें। ऑडियो में वह समाजवादी पार्टी पर बाधा डालने का सीधा आरोप लगाते हैं। चंद्रशेखर इस लड़ाई को अपनी "लास्ट बैटल" बता रहे हैं। यह खबरें भी पढ़ें... सांसद चंद्रशेखर रावण पर शोषण के आरोप लगाने वाली डॉ. रोहिणी की मां ने दी संसद भवन के सामने आत्महत्या की चेतावनी सांसद चंद्रशेखर रावण की विष्णुदेव साय सरकार को दो टूक चेतावनी, कह दी ये बड़ी बात
इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी ने यह ऑडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दावा किया- • भाजपा ने चंद्रशेखर को सांसद बनाया। • आने वाले चुनाव में वह भाजपा के पक्ष में जाएगा। • यह आरोप मैं नहीं, वह खुद इस ऑडियो में कह रहा है। इस मामले द सूत्र ने उनसे बात करना चाही लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। यह विवाद उनके पोस्ट के बाद आग की तरह फैल चुका है। यह खबरें भी पढ़ें... डॉ. रोहिणी घावरी की सांसद चंद्रशेखर आजाद को खुली चुनौती, मंच पर तेरे साथ बैठूंगी, स्पीच भी दूंगी UN में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी पर नया विवाद, दिल्ली पुलिस में पहुंचा मामला डॉ. रोहिणी और चंद्रशेखर के बीच विवाद नया नहीं है। अक्टूबर में भी रोहिणी ने चंद्रशेखर का एक और ऑडियो साझा किया था। इस वीडियो में कथित तौर पर वह मायावती से समझौता कराने की बात करते सुनाई दिए थे। कुछ दिन पहले डॉ. रोहिणी ने सांसद चंद्रशेखर के साथ बातचीत का एक ऑडियो साझा किया था। उस ऑडियो में चंद्रशेखर, बसपा सुप्रीमो मायावती और कांशीराम को लेकर आपत्तिजनक बातें करते सुनाई दे रहे हैं। इस पूरे मामले में एक शिकायत दिल्ली पुलिस को की गई थी। रोहिणी ने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए लिखा, छह महीने से आपने मेरी FIR दर्ज नहीं की। अब जब शिकायत आई है, तो निष्पक्ष जांच करें। पूरा देश सच जानना चाहता है। मेरे पास एक घंटे की पूरी बातचीत का रिकॉर्ड है, जिसमें हम गंभीर विषयों पर बात कर रहे हैं। कुछ भी AI से नहीं बनाया गया है। जांच से सब साफ हो जाएगा-चाहे खरबूजा छुरी पर गिरे या छुरी खरबूजे पर। डॉ. रोहिणी ने अपने लाइव में यह भी कहा कि वह संघर्ष से पीछे हटने वाली नहीं हैं। उनका मकसद सिर्फ सच्चाई सामने लाना है, किसी पद या लाभ की चाह नहीं।
30 सेकंड का ऑडियो किया वायरल
चंद्रशेखर रावण और रोहिणी घावरी के ऑडियो लीक को ऐसे समझें
|
रोहिणी ने लीक किया ऑडियो- आरोप और भी बड़े
पहले भी वायरल हुए थे निजी कॉल-अब मामला राजनीतिक चरम पर
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA