इंदौर RTO में वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा के साथ मारपीट पर आरटीओ कर्मचारी, दलालों पर FIR

Sanjay Gupta | Nov 28, 2025, 20:47 IST
पत्रकार हेमंत शर्मा और आरोपी अंकित चिंतामण (बाएं से दाएं) Photograph: (The Sootr)
इंदौर आरटीओ दफ्तर में वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा के साथ मारपीट की गई। आरटीओ कर्मचारी और दलालों द्वारा की गई इस घटना के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। आरोपियों में आरटीओ कर्मचारी अंकित चिंतामण मुख्य आरोपी है। मामले में गंभीर धाराएं लागू की गई हैं।

INDORE. इंदौर आरटीओ (परिवहन विभाग) के दफ्तर के अंदर कर्मचारियों, दलालों और गुंडों द्वारा न्यूज 24 मप्र/छग के वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा के साथ मारपीट की गई। रिपोर्टिंग के दौरान की गई इस गुंडागर्दी के खिलाफ सीएम डॉ. मोहन यादव की सख्ती और पत्रकारों की मांग के बाद आखिरकार पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इसमें गंभीर धाराएं लगी है।



इनके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

आरोपियों में नरेंद्र चौहान, विनोद, अंकित चिंतामण, गजेंद्र, नितिन, शंकर प्रजापत, पवन व अन्य शामिल है। इसमें मुख्य आरोपी अंकित चिंतामण बताया जा रहा है जो आरटीओ में कर्मचारी है और लाइसेंस शाखा का काम देखता है। इसी के कहने पर यह गुंडागर्दी होने के आरोप है।



hemant sharma


hemant sharma (2)


ये खबरें भी पढ़ें...



इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज भी पहुंची थी ED, जारी हुई सूचना, सुरेश भदौरिया बोलते रहे झूठ



विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की बस ने फिर 4 को रौंदा, लोगों का फूटा गुस्सा



लूट, डकैती वाली धाराएं भी लगी

थाना तेजाजीनगर थाने में हुए केस में बीएनएस की धारा 115(2), 296(बी), 3(5), 309(6), 324(4) व 351(3) की धाराएं आरोपियों पर लगी है। इसमें एक धारा लूट के दौरान चोट पहुंचाने की भी है, जिसमें दस साल और अधिक की सजा है, यानी यह गिरफ्तारा वाली धारा है। बाकी धाराएं मारपीट, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और एक से ज्यादा लोगों द्वारा मिलकर यह कांड करने की धाराएं हैं।



ये खबरें भी पढ़ें...



MPPSC परीक्षाओं को कैसे लाएगा ट्रैक पर, दो परीक्षाओं के इंटरव्यू में ही लगेंगे 5 माह



खुले युद्ध में बदला रोहिणी और चंद्रशेखर का विवाद, घावरी बोलीं- इंडिया आ रही हूं...खत्म करके ही छोडूंगी



बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने दी प्रतिक्रिया...

एफआईआर में यह लिखा

घटना बाद गंभीर घायल हुए हेमंत शर्मा आईसीयू में हैं, यहीं पर पुलिस ने उनके बयान लिए और केस दर्ज किया। इसमें बताया गया है कि हेमंत शर्मा और कैमरामैन राजा खान को आरोपियों द्वारा कवरेज करने के दौरान गालियां देकर मारपीट की गई, जान से मारने की धमकी दी गई। उनका कैमरा छीना गया।



शर्मा ने पुलिस को बताया कि आरटीओ की धांधलियों के खिलाफ खबरें कर रहे थे। इस दौरान अंकित, विनोद और होमगार्ड सैनिक नरेंद्र चौहान शूट करने से मना करने लगे। फिर कुछ और लोगों को बुला लिया और गालियां देने लगे और पत्रकार से मारपीट शुरू कर दी। कैमरा तोड़ दिया गया।





Tags:
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • पत्रकार से मारपीट
  • एफआईआर
  • इंदौर आरटीओ
  • पत्रकार हेमंत शर्मा