होटल सयाजी के किचन में चूहे और कॉकरोच, वेज-नॉनवेज एक साथ स्टोर, फंगस भी लगा
इंदौर के पांच सितारा होटल सयाजी के किचन में जांच के दौरान कई खामियां मिलीं। होटल के पास केंद्र की एफएसएसएआई (FSSAI) का खाद्य लाइसेंस नहीं है। इसी वजह से एफएसएसएआई की टीम जांच के लिए पहुंची थी।
होटल का लाइसेंस राज्य सरकार से जारी है, इसलिए कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर फूड ऑफिसर मनीष स्वामी की टीम भी साथ रही। दोनों टीमों (fssai indore) ने मिलकर होटल का निरीक्षण किया, जिसमें कई गड़बड़ियां सामने आईं।
चूहे और कॉकरोच दोनों की गंदगी मिली
संयुक्त टीम की जांच में स्टोरेज एरिया (सयाजी होटल में चूहे और कॉकरोच) में चूहे मिले। खाना बनाने वाले फूड प्लेटफॉर्म पर कॉकरोच और चूहों की गंदगी भी पाई गई। उबले आलू और कुल्फी की एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। इसके अलावा कुछ खाद्य सामग्री पर फंगस भी लगा मिला।
वेज-नॉनवेज एक साथ स्टोर
वहीं वेज खाने वालों के साथ भी होटल (Indore Hotel Sayaji) प्रबंधन द्वारा धोखा दिया जा रहा है। जांच में वेज और नॉनवेज सामान एक साथ स्टोर मिला। नॉनवेज रखने वाले फ्रीजर का तापमान तय मानक से काफी ज्यादा था, जिससे सामान खराब होने का खतरा था। पैकेट पर पैकेजिंग की तारीख, बैच नंबर और एक्सपायरी डेट भी नहीं लिखी थी। अलग-अलग तरह का नॉनवेज भी एक ही जगह रखा मिला।
जांच में लिए कई सैंपल, नोटिस जाएगा
जांच टीम ने पाया कि बारिश के मौसम में खाद्य सामग्री दीवार से सटाकर रखी गई थी, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। इससे सामान खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। टीम ने होटल से पनीर, नॉनवेज, सौंफ और मसालों के सैंपल भी जांच के लिए लिए हैं। अब होटल प्रबंधन को नोटिस जारी किया जाएगा। खाद्य लाइसेंस निलंबित किया जाए या नहीं, इसका फैसला अधिकारी जांच के बाद करेंगे। खाद्य अधिकारी मनीष स्वामी ने कहा कि जांच के दौरान सयाजी के किचन में कई खामियां सामने आई हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ये खबरें भी पढ़ें...
सरकारी लोन से स्टार्टअप में पिछड़े इंदौर-भोपाल, छोटे जिले निकल रहे आगे
इंदौर नगर निगम के 103 करोड़ के बिल घोटाले में ED ने इन 32 के खिलाफ किया चालान
इंदौर नगर निगम 103 करोड़ घोटाले में ED कोर्ट से अभय राठौर, बड़ेरा की जमानत खारिज
इंदौर स्मार्ट सिटी और धोखाधड़ी में फंसी कंपनी तीर्थ गोपीकॉन की दोस्ती में धंसी 40 करोड़ की सड़क