इंदौर में SI के पिटने पर DGP बोले- यह घटना दुर्भाग्यजनक, कांग्रेस ने कसा तंज

Sanjay Gupta | Feb 06, 2025, 13:18 IST
thesootr
इंदौर में अब पुलिस ही सेफ नहीं है। यह पहला वाकया नहीं है। ट्रैफिक पुलिस तो लगातार पिट रही है। एक एएसआई ट्रैफिक के पैर पर कार चढ़ाकर कार चालक ले गया। एक मंत्री के समर्थक गुंडे के बेटे ने रोबोट चौराहे पर जवान को पटककर मारा था

इंदौर पुलिस एक बार फिर पिट गई, पीटने वाला जेल प्रहरी और उसके दोस्त थे और पिटने वाला एसआई (सब इंस्पेक्टर)। सभी ने मिलकर एसआई को जमकर पीटा। ना सिर्फ पीटा, बल्कि जीप में बैठाया, हाथ-पैर जुड़वाए और वायरलेस सेट छीना। बाद में एसआई को एफआईआर के लिए भी अपनी पुलिस के सामने गिड़गिड़ाना पड़ा और 15 घंटे बाद केस दर्ज हुआ। पिटने वाले एसआई ने सेट पर मदद मांगी थी, वह भी नहीं मिली। इस घटना में अब डीजीपी की प्रतिक्रिया आई है। उधर कांग्रेस ने इसके बहाने सीएम डॉ. मोहन यादव पर तंज कसा है, क्योंकि वह सीएम हैं, गृहमंत्री हैं और इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं।



यह बोले डीजीपी

thesootr


डीजीपी कैलाश मकवाना ने इस घटना पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह घटना दुर्भाग्यजनक है और सभी आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।



कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी यह बोले

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि इंदौर में 'थर्ड-डिग्री' की सिक्योरिटी है! मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और प्रभारी मंत्री! फिर भी गुंडे पुलिस को पीट रहे हैं! @DrMohanYadav51 जी, भोपाल-इंदौर के बीच वंदे भारत ट्रेन का किराया ₹910 है! कभी समय निकालिए! कानून व्यवस्था भले ही ठीक न हो, लेकिन वीडियो जरूर अच्छा बन जाएगा!



खबर यह भी...इंदौर में पुलिसकर्मी पर युवती का आरोप, कहा- धमकी देकर शारीरिक संबंध का डाल रहा दबाव



यह हुई थी घटना

इंदौर में लगातार पिट रही पुलिस

इंदौर में अब पुलिस ही सेफ नहीं है। यह पहला वाकया नहीं है। ट्रैफिक पुलिस तो लगातार पिट रही है। एक एएसआई ट्रैफिक के पैर पर कार चढ़ाकर कार चालक ले गया। एक मंत्री के समर्थक गुंडे के बेटे ने रोबोट चौराहे पर जवान को पटककर मारा था और शराब के नशे में जमकर अभद्र व्यवहार किया। नगर निगम चौराहे पर सितंबर में ट्रैफिक एसआई के साथ झूमाझटकी हुई थी और वर्दी फट गई थी।



खबर यह भी...इंदौर में 9 डिप्टी कलेक्टर, ज्वाइंट कलेक्टर फील्ड से दूर, अब केवल फाइल बढ़ाएंगे



डीआईजी की कार पर भी कर दिया था हमला

इसके पहले स्टार चौराहे के पास अक्टूबर 2024 में नारकोटिक्स डीआईजी महेशचंद्र जैन की कार पर ही वाहन चालक ने हमला कर दिया था।



खबर यह भी...इंदौर पुलिस SI को जेल प्रहरी और उसके दोस्तों ने पीटा, वायरलेस सेट छीना, माफी मंगवाई



गुंडों की करो पिटाई, मत बढ़ाओ इनके भाव

पुलिस हाईप्रोफाइल मामलों में जिस तरह से दबी हुई है, उसके बाद ही गुंडों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। चाहे मामला जीतू यादव उर्फ जाटव का हो या फिर पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन के बेटे के शोरूम पर तोड़फोड़ व पोते के साथ मारपीट का या फिर मंत्री के करीबी कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी का। सभी मामलों में पुलिस की घिग्घी बंधी रही।



गुंडे खुलकर सोशल मीडिया पर अपने हथियारों के साथ प्रचार कर रहे हैं, हूटर लगी गाड़ियों से घूम रहे हैं और खुलकर पोस्टर, विज्ञापन छपवा रहे हैं। हालत तो यह है कि इन पोस्टरों में अब नेताओं के साथ ही सीएम की भी फोटो खुलकर लगाई जा रही है। पुलिस केवल रात को सड़कों पर दिखावटी चेकिंग और बुलेट के साइलेंसर में लगी है। आईपीएस संतोष सिंह से जो सख्ती की उम्मीदें थीं, वह हाईप्रोफाइल मामलों में धरी रह गई हैं। छोटे गुंडों के जुलूस तक ही दबंगई सीमित रह गई है, जबकि बड़े गुंडे, खासकर राजनीतिक संरक्षण वाले, खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • जीतू पटवारी
  • मोहन यादव
  • इंदौर में जीतू पटवारी
  • मध्य प्रदेश
  • आईपीएस कैलाश मकवाना
  • कैलाश मकवाना
  • डीजीपी कैलाश मकवाना
  • kailash makwana dgp