इंदौर में पुलिसकर्मी पर युवती का आरोप, कहा- धमकी देकर शारीरिक संबंध का डाल रहा दबाव

Sanjay Gupta | Published:
Share
Girl makes serious allegations against Indore police constable
Girl makes serious allegations against Indore police constable

इंदौर में पुलिसकर्मियों के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं, जिससे शहर में हड़कंप मच गया है। अब विजयनगर पुलिस के एक सिपाही पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जो बेहद चौंकाने वाले हैं। जानें पूरा मामला

INDORE. इंदौर पुलिस की जितनी भद हाल के समय में पिटी है, वैसा शायद ही कभी हुआ हो। एक ओर बाणगंगा पुलिस का सहायक निरीक्षक (एसआई) 4 लोगों से पिटता है और वह हाथ-पैर जोड़ता रह जाता है। वहीं, अब विजयनगर पुलिस के सिपाही पर गंभीर आरोप लगे हैं। वह भी एक युवती द्वारा। पुलिस महकमे में इस शिकायत से हड़कंप मच गया है। एसीपी आदित्य पटले को इस मामले की जांच का जिम्मा दिया गया है।

युवती ने लगाए गंभीर आरोप

शोशा क्लब के संचालकों में से एक युवती ने विजयनगर थाने के पुलिस आरक्षक अमित अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने आरोप लगाए कि अग्रवाल उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है। वहीं दबाव डालकर उसने अपने दोस्त गौरव मेहता के जरिए क्लब में हिस्सेदारी ले ली है। बीते साल दिसंबर में जब वह आर्थिक परेशानी की वजह से क्लब के कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे पाई तो कुछ कर्मचारियों ने थाने में शिकायत की। इस पर अमित अग्रवाल ने थाने बुलाया और दबाव डालकर अपने दोस्त गौरव को पार्टनर बनवा दिया।

ये खबर भी पढ़ें... इंदौर पुलिस SI को जेल प्रहरी और उसके दोस्तों ने पीटा, वायरलेस सेट छीना, माफी मंगवाई

घर में छप रहे 200 और 500 के नकली नोट, 20 लाख रुपए के नोट बाजार में खपाए गए

युवती ने सीसीटीवी फुटेज भी दिए

युवती ने आरोप लगाए कि क्लब में उसने पैसा लगाया और इसके बाद कर्मचारियों को सैलरी बांटी और बाकी पैसे वापस ले लिए। इसके बाद से अमित अग्रवाल लगातार मिलने के लिए अलग-अलग जगह बुलाते रहे। हाल ही में रात 1 बजे भी फोन किया और जब वह नहीं आई तो क्लब में ताला लगवा दिया। युवती ने पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी दिए हैं। एडिशनल सीपी अमित सिंह ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और केस भी दर्ज कराया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... फ्रांस की महिला में उलझा इंदौर के उद्योगपति का बेटा, 20 करोड़ मांगे, फिर हुई शिकायत

राहुल द्रविड़ के दोस्त की हार्ट अटैक से मौत, जैन धर्म परंपरा निभाने गोली नहीं खाई



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर पुलिस
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर में पुलिस पर आरोप
  • धमकी
  • एमपी हिंदी न्यूज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर