/sootr/media/media_files/zInpfcISxuos5klWRzaQ.jpg)
इंदौर के अनाथ आश्रम में बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि अन्य 10 को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। इन सभी का इलाज चल रहा है।
कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि कुल 2 बच्चों की मौत हुई है। डायरिया या डीहाइड्रेशन से 1 मौत की आशंका है। वहीं 1 मौत फिट जैसी बीमारी के कारण होना सामने आया है। हालांकि जांच के बाद ये साफ होगी कि दोनों की मौत कैसे हुई है।
आश्रम में दो बच्चों की मौत
जानकारी के मुताबिक सभी बच्चे श्री युगपुरुष धाम में रह रहे थे। 1 जुलाई को अचानक आश्रम में रह रहे करण की तबीयत खराब हो गई। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। इस दौरान आज ( 2 जुलाई ) को उसका निधन हो गया। आश्रम ने बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष को लेटर लिखकर घटना की सूचना दी है। इसमें खून में इंफेक्शन होने का जिक्र है।
10 बच्चे अस्पताल में भर्ती
बताया जा रहा है कि करण देवास जिले का रहने वाला है। उसकी उम्र 12 साल थी। इसे 15 महीने पहले चाइल्ड लाइन के माध्यम से आश्रम में लाया गया था। दूसरा बच्चा आकाश नर्मदापुरम जिले का रहने वाला है। उसकी उम्र सात साल थी। वहीं इसके अलावा 10 बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।