MP News : इंदौर में साली ने जीजा संग रची लिव-इन पार्टनर के डेढ़ करोड़ चुराने की साजिश

Vishwanath Singh | Mar 23, 2025, 12:40 IST
Share
The Sootr
The Sootr

पलासिया इलाके में पिछले दिनों हुई डेढ़ करोड़ की चोरी के मामले में खुलासा हुआ है। जिस बिल्डर के घर डेढ़ करोड़ और 20 तोला सोना की चोरी हुई, उसकी लिव-इन पार्टनर के जीजा ने ही इस वारदात को अंजाम दिया।

इंदौर में कुछ दिन पूर्व पलासिया क्षेत्र के एक बिल्डर के फ्लैट से हुई डेढ़ करोड़ रुपए की चोरी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। असल में चोरी करने वाला बर्खास्त कॉन्स्टेबल और उसकी साथी निकला है। पुलिस ने इसमें कॉन्स्टेबल की साली को पकड़कर पूछताछ की तो पता चला कि उसी ने अपने जीजा के संग मिलकर अपने लिव-इन पार्टनर बिल्डर के फ्लैट में चोरी करना कबूल किया है।

सीसीटीवी से पकड़ी चोरी

पलासिया इलाके में पिछले दिनों हुई डेढ़ करोड़ की चोरी के मामले में खुलासा हुआ है। जिस बिल्डर के घर डेढ़ करोड़ और 20 तोला सोना की चोरी हुई, उसकी लिव-इन पार्टनर के जीजा ने ही इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जांच में जानकारी मिली है कि आरोपी पूर्व कॉन्स्टेबल है, जिसे आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के कारण उसे पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया गया था। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज निकाले तो उसमें बुर्केे में दो संदिग्ध दिखाई दिए। लगातार जांच के दौरान पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस की और इस तरह आरोपियों का खुलासा हो सका।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में नाबालिग की शादी रुकवाने पहुंची टीम, लड़की बोली- शादी रोकी तो जान दे दूंगी

ब्यूटी पार्लर संचालिका ने की थी शिकायत

पलासिया पुलिस के मुताबिक 13 मार्च को शुभ लाभ प्राइम टाउनशिप के एक फ्लैट में चोरी हुई थी, जहां पार्लर संचालिका शिवाली जादौन ने अपने फ्लैट से तीन बैग चोरी होने की शिकायत की थी। ये बैग उसके लिव-इन पार्टनर अंकुश, निवासी एरोड्रम के थे। पुलिस ने जब अंकुश से पूछताछ की, तो उसने बताया कि बैग में प्रॉपर्टी सौदे के करीब डेढ़ करोड़ रुपए रखे हुए थे।

बुर्का पहनकर पहुंचे चोरी करने

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर की दवा कंपनियां मॉडर्न, नंदिनी सहित जेनेथ, सिंडिकेट के सैंपल लगातार फेल

2010 में बर्खास्त कर दिया था कॉन्स्टेबल को

पुलिस की जांच में पता चला कि धीरू थापा पहले पुलिस विभाग में आरक्षक था। उसकी भर्ती खंडवा में हुई थी, लेकिन 2010 में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के कारण उसे पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया गया। बर्खास्तगी के बाद वह छोटे-मोटे काम करने लगा। बताया गया कि शिवाली काफी समय से अंकुश के साथ रह रही थी, लेकिन उसे शक था कि अंकुश उसे कभी भी छोड़ सकता है। अंकुश अधिकतर अपने व्यापार के पैसे शुभ लाभ प्राइम टाउनशिप में लाकर रखता था। शिवाली ने यह बात अपने जीजा धीरू थापा को बताई, जिसके बाद सभी ने मिलकर चोरी की योजना बनाई। पुलिस अफसर जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करेंगे।

यह खबर भी पढ़ें...माखीजा और कोल ग्रुप के भाटिया में पावर गेम, एक गेट के लिए मंत्री, नेताओं के फोन

अंकुश के खिलाफ हो चुकी है शिकायत

असल में जिस अंकुश के फ्लैट से डेढ़ करोड़ रुपए की चोरी हुई है वह एरोड्रम इलाके का रहने वाला है। कुछ महीने पहले उसका एक विवाद हुआ था, जिसमें दो महिलाओं ने पलासिया पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जब अंकुश को इसकी जानकारी लगी, तो उसने एरोड्रम पुलिस से सांठगांठ कर उन्हीं महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। उस समय एरोड्रम थाने के टीआई राजेश साहू थे।

यह खबर भी पढ़ें...सीएम मोहन ने दिया कौमी एकता का संदेश, इंदौर नगराध्यक्ष मिश्रा बोले- रोजा इफ्तार नहीं होगा

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • जीजा-साली संबंध
  • क्राइम
  • चोरी
  • फ्लैट
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • लिव इन पार्टनर
  • एरोड्रम थाना पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती