इंदौर कलेक्टर की घोषणा: राजस्व के लंबित प्रकरण की जानकारी दें और 5 हजार रुपए का इनाम पाएं

Vishwanath Singh | Jul 30, 2025, 16:17 IST
Share
Sourabh130
Sourabh130

जिला प्रशासन द्वारा 16 जून से 31 जुलाई 2025 तक पूरे इंदौर जिले में यह अभियान चलाए गया। इस अभियान में कुल 11,904 राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया।

इंदौरजिले में कलेक्टरआशीष सिंह की पहल पर राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से चलाए गए विशेष राजस्व महा अभियान का सफल क्रियान्वयन किया गया है। इस अभियान से हजारों किसानों और भू-स्वामियों को समय पर न्याय और राहत मिली है। जिले के सभी 31 मई 2025 तक लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण कर लिया गया है। इसके साथ ही यदि कोई नागरिक इस तिथि से पहले लंबित रह गए प्रकरण की जानकारी देता है, तो उसे 5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

दो माह में निपटे 11,904 राजस्व प्रकरण

जिला प्रशासन द्वारा 16 जून से 31 जुलाई 2025 तक पूरे इंदौर जिले में यह अभियान चलाए गया। इस अभियान में कुल 11,904 राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया। इन मामलों में शामिल हैं:

  • नामांतरण: 5079 प्रकरण
  • बंटवारा: 642 प्रकरण
  • सीमांकन: 2305 प्रकरण
  • बटांकन: 1994 प्रकरण
  • रास्ता विवाद: 209 प्रकरण
  • कब्जा विवाद: 271 प्रकरण
  • अभिलेख दुरूस्ती: 1404 प्रकरण

त्वरित समाधान से बढ़ा जनता का विश्वास

राजस्व महा अभियान का उद्देश्य आम जनता को उनके भूमि संबंधी विवादों और प्रशासनिक विलंब से छुटकारा दिलाना था। आरसीएमएस (RCMS) और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता से निपटाया गया।

पारदर्शिता और जवाबदेही: मिलेगा 5 हजार का इनाम

जिन नागरिकों को अब भी यह महसूस होता है कि उनके 31 मई 2025 से पूर्व के राजस्व प्रकरणों का निराकरण नहीं हुआ, वे लोक सेवा केंद्र की पावती अथवा आरसीएमएस के प्रकरण क्रमांक के साथ सूचना कलेक्टर कार्यालय को दे सकते हैं:

  • फोन नंबर: 0755-2840621 (कॉल सेंटर)
  • कक्ष क्रमांक: G-12A, कलेक्टर कार्यालय, इंदौर
इस सूचना की पुष्टि होने पर सूचित करने वाले नागरिक को 5,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जिसकी वसूली संबंधित जिम्मेदार राजस्व अधिकारी से की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें...कारोबारी बेरहमी से काट रहे छत्तीसगढ़ का फेफड़ा, पर्यावरण पर खर्च हो रहे सालाना सिर्फ 19 करोड़

कलेक्टर बोले, अब अभियान मोड में करेंगे काम

बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि अभियान के दौरान सभी राजस्व अधिकारियों ने समयबद्ध और प्रतिबद्ध कार्यशैली का परिचय दिया है। भविष्य में भी इसी तरह ‘अभियान मोड’ में काम किया जाएगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन प्रकरणों का निराकरण किया गया है, उनका अमल और दस्तावेजों में प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए। बैठक में अपर कलेक्टर गौरव बैनल, रिकेंश वैश्य, रोशन राय सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर
  • जिला प्रशासन
  • कलेक्टर
  • प्रकरण
  • इनाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि