इंदौर में नगर निगम के जेसीबी से उछला पत्थर पांच साल के मासूम को लगा, मौत
Sanjay Gupta | Jul 15, 2024, 19:11 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-15T181045.567
हीरानगर में सड़क पर काम कर रही जेसीबी मशीन से पत्थर उछलकर पांच साल के बच्चे के सिर में लगा। घटना सोमवार सुबह हुई। परिजन ने आक्रोश जताया है। हंगामा भी किया। पुलिस ने पहुंचकर समझाइश दी।
INDORE. इंदौर में नगर निगम की जेसीबी से उछले पत्थर ने पांच साल के मासूम की जान ले ली। हीरानगर में सड़क पर काम कर रही जेसीबी मशीन से पत्थर उछलकर पांच साल के बच्चे के सिर में लगा। घटना सोमवार सुबह हुई। परिजन ने आक्रोश जताया है। हंगामा भी किया। पुलिस ने पहुंचकर समझाइश दी।
पुलिस के मुताबिक घटना लाहिया कॉलोनी की है। यहां जेसीबी मशीन से सड़क पर मुरम समतल की जा रही थी। तभी जेसीबी से एक पत्थर उछला जो 5 साल के बच्चे शिवांश पुत्र राकेश काबरा को जा लगा। इससे उसे सिर में गंभीर चोट आई। सिर फटने से खून बहने लगा। परिवार के लोग उसे लेकर तत्काल लाइफ केअर अस्पताल (एलसीएच) पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने कहा कि अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी।
सेंट मेरी स्कूल के पास सड़क पर पानी जमा होता है। इसलिए वहां पत्थर डालकर गड्ढे भरे जा रहे थे, ताकि हादसे न हों। इसके लिए नगर निगम की जेसीबी मुरम को समतल कर रही थी। तभी उसमें से एक पत्थर उछल कर शिवांश के सिर में जा लगा। वह घर के बाहर ही खेल रहा था। तब यह हादसा हुआ। पुलिस ने जेसीबी जब्त कर ली है। ड्राइवर की लापरवाही को लेकर जांच की जा रही है।
नगर निगम के कामों में हो रही लापरवाही से लोगों की जान पर बन आना नई बात नहीं है। कुछ दिन पहले ही लाइन डालने के खुदे गड़्ढे में बच्ची के गिरने से जान जाने से बची थी। पहले भी हादसे होते रहे हैं। लेकिन महज पेनल्टी लगातार खानापूर्ति कर ली जाती है।
![sanjay gupta]()
इस तरह हुई घटना
बारिश में जलजमाव दूर करने के लिए डाल रहे थे मुरम
निगम की लापरवाही से लगातार हो रहे हादसे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sanjay gupta
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA