इंदौर में महिला टीचर के आरोपों से परेशान छात्र गौरव हाड़ा ने किया सुसाइड, महिला पुलिस पर समझौते के बदले 45 हजार लेने के आरोप
Sanjay Gupta | Aug 07, 2024, 13:09 IST
Indore student commits suicide
पिता ने आरोप लगाए हैं कि बेटे पर पुलिस ने भारी दबाव बनाया, 45 हजार रुपए लिए फिर छोड़ा। इसके बाद वह परेशान होकर घर आया और खूब रोया। इसके बाद कमरे में जाकर फांसी लगा ली।
इंदौर में इस बार महिला पुलिस पर आरोप लगे हैं। बी फार्मा के एक छात्र ने उसी की महिला टीचर द्वारा दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। इससे परेशान होकर उसने खुद की जान ले ली। वहीं परिजनों ने आरोप लगाए कि इस केस में महिला पुलिस थाने की दो पुलिसकर्मियों ने समझौते के नाम पर दबाव बनाकर 45 हजार रुपए वसूले हैं। हालांकि पुलिस ने इस वसूली से इंकार किया है।
पिता ने आरोप लगाए हैं कि बेटे पर पुलिस ने भारी दबाव बनाया, 45 हजार रुपए लिए इसके बाद छोड़ा। इसके बाद वह परेशान होकर घर आया और खूब रोया। इसके बाद कमरे में जाकर फांसी लगा ली।
सुबह छोटी बहन ने उसे देखा इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। छात्र गौरव पुत्र राजू हाड़ा केवल 19 साल का था और भागीरथपुरा का रहवासी है।
परिजनों ने आरोप लगाया कि इंग्लिश कोचिंग की टीचर उनके पुत्र को परेशान कर रही थी और फंसाने के लिए कई तरह के मैसेज भी किए जो पुलिस को जांच में दे दिए हैं। गौरव ने करीब साल भर पहले ही कोचिंग जाना शुरू किया था, टीचर और गौरव के बीच में अफेयर हो गया। इसके बाद टीचर उस पर हावी हो गई और कई बार उससे पैसे लिए। बाद में टीचर ने गौरव को दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी दी और इसके लिए कई तरह के मैसेज गौरव को भेजे, बाद में थाने में शिकायत करा दी।
उधर परिजनों के आरोपों पर महिला थाना प्रभारी कौशल्या चौहान ने इसका खंडन किया और कहा कि दोनों पक्षों में ही समझौता हो गया था, किसी तरह से कोई राशि किसी से नहीं ली गई है।
![sanjay gupta]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
पिता ने लगाए गंभीर आरोप
सुबह छोटी बहन ने उसे देखा इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। छात्र गौरव पुत्र राजू हाड़ा केवल 19 साल का था और भागीरथपुरा का रहवासी है।
टीचर पर ब्लैकमेल कर रही थी
पुलिस ने कहा नहीं लिए कोई रुपए
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari