सुमित्रा महाजन के समर्थक सीएम से मिलेंगे, उद्योगपति भी समर्थन में उतरे
Sanjay Gupta | Published:
Indore Sumitra Mahajan grandson
पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन (ताई) के पोते सिद्धार्थ पर हमला और उनके बेटे मिलिंद महाजन के शोरूम में तोड़फोड़ का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मामला दिल्ली जाने से पहले सीएम डॉ. मोहन यादव के पास जाएगा।
Indore : लोकसभा की पूर्व स्पीकर व इंदौर से लगातार आठ बार सांसद (1989 से 2014) का चुनाव जीतने वाली सुमित्रा महाजन (ताई) के पोते सिदार्थ के साथ मारपीट और बेटे मिलिंद महाजन के शोरूम में तोड़फोड़ का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। मामला दिल्ली जाने से पहले सीएम डॉ. मोहन यादव के पास जा रहा है। इसके लिए समर्थक करीबियों ने मंगलवार को सीएम से मिलने का समय लिया है।
जानकारी के अनुसार सीएम से मुलाकात का प्रारंभिक समय मंगलवार का मिला है। इसमें ताई तो नहीं जाएगी लेकिन उनके करीबी जाएंगे। इस मुलाकात में मुख्य मुद्दा बीजेपी नेता प्रताप करोसिया के रिश्तेदार द्वारा की गुंडागर्दी तो रहेगी ही साथ ही इस मामले में प्रताप करोसिया द्वारा पुलिस पर जो दबाव बनाया गया, फिर पुलिस ने जो पूरी तरह से टालमटोली की और साथ ही करोसिया के समर्थन में कुछ नेताओं ने पर्दे के पीछे जो मदद की वह सब बताया जाएगा। ताई समर्थक इस मामले में सीपी संतोष सिंह से शनिवार को मुलाकात कर पहले ही दो टूक कह चुके हैं कि उतनी सख्त कार्रवाई नहीं हुई है, हमला करने वाले करोसिया के भतीजे सौरभ करोसिया और उनके साथ सात-आठ लोगों ने खुलकर गुंडागर्दी की है।
उधर एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री मप्र (एआईएमपी) ने इस मामले में खुलकर ताई के समर्थन की घोषणा कर दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष योगश मेहता ने उद्योगपितयों को संदेश भेजा कि- सर्व समाज इंदौर की ओर से नौ दिसंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे पुलिस कमिशनर से मुलाकात की जाएगी। सभी से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारें। आज शहर में इस तरह की अराजकता हुई तो आर्थिक गतिविधियों का चलना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए इस ज्ञापन के कार्यक्रम में अधिक से अधिक उद्योगपति बंधु शामिल हो।
नेमावर रोड पर मिड्रवेस ऑटोमोबाइल शोरूम मिलिंद महाजन का है, यहां पर सर्विस सेंटर पर भी है। यहां पर बीजेपी नेता प्रताप करोसिया के भतीजे सौरभ करोसिया ने अपनी गाड़ी सर्विस के लिए डाली। फिर वह शुक्रवार शाम को इसे लेने के लिए आया, लेकिन मैनेजर भूषण दीक्षित से बिना राशि दिए ही गाड़ी ले जाने की जिद करने लगा। मैनेजर ने रोका तो गालियां दी और कहा कि किसके बाप में हिम्मत है जो रोक ले। सौरभ के सात सात-आठ अन्य लोग भी थे। मैनेजर भूषण के मना करने पर उसे जमकर पीट डाला और पत्थर उठाकर शोरूम के चेंबर पर दे मारे, कुर्सियां फैंक दी।
पोते सिदार्थ महाजन के साथ भी हाथापाई की गई। इसके बाद सभी गाडी लेकर निकलने लगे, गार्ड गणेश दुबे ने रोकने की कोशिश की तो उस पर गाड़ी चढ़ाने लगे, वह अलग हट गया जिससे बच गया। इसके बाद सभी रवाना होगा। बाद में मैनेजर एफआईआर के लिए पहुंचे तो टीआई नीरज मेढा ने इसमें जमकर टालमटोली की। बात उच्च स्तर पर पहुंची तो फिर जाकर सौरभ पर केस दर्ज किया गया। प्रताप करोसिया का कहना है कि मेरे ताई से अच्छे संबंध है, सौरभ ने जो किया उसके लिए मैंने ही पुलिस को बोला था कि कार्रवाई की जाए।
सीएम से बीजेपी नेता करोसिया और पुलिस पर बोलेंगे
उद्योगपति और एआईएमपी समर्थन में
यह हुआ मामला
पोते को मारा, गार्ड पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MPPSC ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी क्या ओबीसी को दे दिए 13 फीसदी पद, बड़ा विवाद
By Sanjay Gupta
इंदौर में आज दिलजीत दोसांझ का धमाकेदार कॉन्सर्ट: 700 जवानों का कड़ा पहरा, लाउंज में ही परोसी जाएगी शराब
By Sanjay Gupta
राजस्थान रेलवे ट्रैक धमाका: पंजाब में लिव-इन में रह रहे थे आरोपी, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने पर खुला राज
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शिखर अग्रवाल की जगह टी. रविकांत को उद्योग विभाग की कमान
By Ashish Bhardwaj
दिन में शांत दिखते हैं पहाड़, रात को सक्रिय होते हैं माफिया, कालाकोटा और लादीकाबास की पहाड़ियों से अवैध खनन
By Jageshwar Prasad
महाकाल मंदिर में महामंडलेश्वर रवींद्र पुरी की होती है जांच, विधायक पुत्र को खुली छूट, एक साल में तीसरी रील
By Sanjay Gupta
कनाडा से सात समंदर पार कर नीमराना पहुंची महिला, हकीकत सामने आते ही युवक का शादी से इनकार; दूतावास के दखल के बाद पहुंची पुलिस
By Jageshwar Prasad