पुलिस लिखी गाड़ी से निलंबित जेल प्रहरी और लेडी डॉन बेच रहे थे ड्रग्स

Sanjay Gupta | Jan 04, 2025, 15:55 IST
Suspended jail guard lady don police
इंदौर में मुखबिर से सूचना मिली थी कि होंडा अमेज कार से एक महिला एवं एक पुरुष MR 4 रोड पर लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन के आसपास MD ड्रग्स एवं ब्राउन शुगर किसी को सप्लाई करने आने वाले है।

INDORE. इंदौर में नशे के कारोबार पर चल रही पुलिस की सतत कार्रवाई में दो आरोपी इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पकडे गए हैं। इसमें एक लेडी डान से प्रसिद्ध युवती है तो दूसरा सरकारी नौकरी में पदस्थ निलंबित जेल प्रहरी है। यह पुलिस लिखी हुई गाड़ी से ही राजस्थान से मप्र में ड्रग्स लाने- ले जाने का काम करता था।



0bcb964f-74b


इस तरह घेराबंदी कर पकड़ा

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सख्त कार्रवाई के दिए गए आदेशों के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा कार्रवाई हो रही है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि होंडा अमेज कार से एक महिला एवं एक पुरुष MR 4 रोड पर लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन के आसपास MD ड्रग्स एवं ब्राउन शुगर किसी को सप्लाई करने आने वाले है। मुखबिर की सूचना पर crime branch की टीम ने MR 4 रोड पर Malaiya Agro Engineering Company के पास कार को घेराबंदी कर पकड़ा।



विधायक गौड़ के करीबी कालरा और MLA मेंदोला के खास जीतू यादव के बीच तनाव



यह है दोनों आरोपी

यह है लेडी डॉन

दूसरी आरोपी श्रुति निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी भगत सिंह नगर इंदौर है। इसे लेडी डॉन के नाम से पहचाना जाता है। आरोपी इवेंट्स में डांस परफॉर्म करने का कार्य करती है और महिला आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, मारपीट के कुल 02 अपराध पहले से पंजीबद्ध है।



IAS नेहा मीना की अनोखी पहल... कुपोषण काबू करने 'मोटी आई' है और कचरे से बन रहीं कलाकृतियां



यह मिला दोनों के पास

दोनों संदिग्ध की तलाशी लेते उनके पास 20.30 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 10.22 ग्राम MD Drugs मिली जिसके संबंध में प्रारंभिक पूछताछ करने पर आरोपी दीपक ने बताया कि महिला आरोपी श्रुति को पहले से जनता है और साथ में कई बार ड्रग्स का नशा किया है। दोनों आरोपी नशा करने एवं राजस्थान सहित कई जगह से मादक पदार्थ खरीदकर शहर में पार्टी इवेंट्स एवं अन्य नशे के आदी व्यक्तियों को पूर्व में ज्यादा कीमत पर बेचना स्वीकार किया है, जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।



AIMP का उद्योगपतियों का सम्मान आयोजन आज, उद्योगमंत्री होंगे शामिल



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर की लेडी डॉन
  • जेल प्रहरी
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • लेडी डॉन