इंदौर से भुवनेश्वर के लिए सीधी फ्लाइट, और करीब हो गए जगन्नाथ भगवान

Siddhi Tamrakar | Jan 25, 2025, 11:43 IST
jagannath puri rath yatra
इंदौर से भुवनेश्वर के लिए 7 फरवरी से इंडिगो की सीधी फ्लाइट शुरू होगी। इससे व्यापार, पर्यटन और श्रद्धालुओं की यात्रा को आसान बनाया जाएगा।

इंदौर एयरपोर्ट से 7 फरवरी 2025 को इंडिगो एयरलाइंस एक नई डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने जा रही है। यह फ्लाइट इंदौर को ओडिशा के भुवनेश्वर से जोड़ेगी। यह पहल न केवल व्यापार और पर्यटन के लिए फायदेमंद होगी, बल्कि धार्मिक यात्राओं को भी सुविधाजनक बनाएगी। अब तक इंदौर से भुवनेश्वर जाने के लिए यात्रियों को हैदराबाद या दिल्ली होकर सफर करना पड़ता था। नई फ्लाइट के जरिए यह यात्रा सरल और समय बचाऊ होगी।



जगन्नाथपुरी यात्रा होगी आसान

व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

भुवनेश्वर पूर्वी भारत का एक प्रमुख व्यवसायिक केंद्र (business center) है। इंदौर और भुवनेश्वर के बीच सीधा संपर्क बनने से व्यापारिक अवसरों में बढ़त होगी। इसके साथ ही ओडिशा के प्राकृतिक और सांस्कृतिक टूरिस्ट डेस्टिनेशन जैसे कोणार्क मंदिर और चिल्का झील की यात्रा भी सरल हो जाएगी।



फ्लाइट शेड्यूल और सुविधाएं

भुवनेश्वर से इंदौर: सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को सुबह 11:35 बजे रवाना होगी, दोपहर 1:30 बजे पहुंचेगी।



इंदौर से भुवनेश्वर: सोमवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 7:45 बजे रवाना होगी, रात 9:35 बजे पहुंचेगी। बुधवार को दोपहर 2:00 बजे रवाना होगी और 3:50 बजे पहुंचेगी।



पौराणिक महत्व और रथ यात्रा का लाभ

जगन्नाथ पुरी की रथ यात्रा, जो 2025 में 27 जून को आयोजित होगी, एक प्रमुख धार्मिक उत्सव है। नई फ्लाइट से रथ यात्रा में भाग लेने वाले श्रद्धालु आसानी से भुवनेश्वर पहुंच सकेंगे। यह यात्रा उनके लिए सुगम और सुविधाजनक होगी।



समय और पैसे की बचत

इंदौर से भुवनेश्वर के लिए सीधी फ्लाइट की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब इस फ्लाइट के माध्यम से न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि महंगी कनेक्टिंग फ्लाइट्स का खर्च भी कम होगा।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • Indigo Airlines
  • इंदौर एयरपोर्ट
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • जगन्नाथपुरी रथयात्रा
  • भुवनेश्वर
  • Rath Yatra 2025