इंदौर ट्रैफिक पुलिस की यह तस्वीरें बता रहीं जनसेवा का जज्बा

Sanjay Gupta | Published:
Share
ट्रैफिक पुलिस का जज्बा
ट्रैफिक पुलिस का जज्बा

इंदौर में इंडस्ट्रीज हाउस के सामने एक गड्ढा था। यहां सुधार काम के लिए ठेकेदार ने गड्ढे के पास मलबा पटका हुआ था, लेकिन इसी मलबे ने ट्रैफिक जाम कर दिया।

इंदौर में ट्रैफिक जाम की तस्वीरें आम हैं। एक और जाम लगता है दूसरी और ट्रैफिक पुलिस नदारद रहती है या फिर कोने में खड़ी हुई चालान बनाती है। लेकिन यह तस्वीरें अलग है, अद्भुत है और देशभक्ति और जनसेवा का उदाहरण है।

सिपाहियों ने उठा लिए फावड़े

यह नजारे इंदौर में व्यस्त चौराहे इंडस्ट्री हाउस चौराहे और खातीपुरा के हैं। यहां पर सड़क पर गड्ढा हैं। निगम ने सुधार काम के लिए मटेरियल डाला है और मलबा भी पड़ा हुआ है। इसी मलबे के कारण ट्रैफिक जाम हुआ तो सिपाही ने आव देखा ना ताव, खुद फावड़ा उठाया और मलबा हटाना शुरू कर दिया। इससे वाहन चालकों को निकलने में आसानी हुई।

इंडस्ट्री हाउस पर था बड़ा गड्ढा

इंडस्ट्रीज हाउस के सामने एक गड्ढा था। यहां सुधार काम के लिए ठेकेदार ने गड्ढे के पास मलबा पटका हुआ था। लेकिन इसी मलबे ने ट्रैफिक जाम कर दिया। इसके कारण एलआईजी से गिटार तिराहे की ओर जाने वाला ट्रैफिक उलझने लगा और वाहन चालकों की लंबी लाइन लगने लगी। लोगों की परेशानी देख प्रधान आरक्षक राजेश देवड़ा ने फावड़ा उठाया और मलबे को गड्ढे में डालने लगे। इसके बाद ट्रैफिक सही चला।

ठेकेदार ने खातीपुरा में भी यही किया

दूसरा मामला खातीपुरा का है। यहां भी ठेकेदार ने सड़क सुधार के लिए मलबा बुलाया और रोड पर ही पटक कर चलता बना। इसके चलते ट्रैफिक उलझ गया और वाहन चालकों की लाइन लगे लगी। इस पर उप निरीक्षक बिन्नी मैथ्यूज, आरक्षक श्री राम पाटीदार और बिंदु गुप्ता ने गिट्टी व मलबे को गड्ढे में डालकर रोड चालू किया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • Indore News
  • Madhya Pradesh News
  • इंदौर में ट्रैफिक जाम
  • ट्रैफिक जाम
  • mp indore news
  • indore news hindi
  • इंदौर ट्रैफिक पुलिस
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल