इंदौर में पालदा से अग्रसेन चौराहे की ओर ट्रकों का प्रवेश प्रतिबंधित, लग रहा था जाम, कलेक्टर ने दिए आदेश
Vishwanath Singh | Jul 03, 2025, 21:17 IST
Sourabh046
कलेक्टर आशीष सिंह ने मोटरयान अधिनियम-1988 की धारा 115 के तहत यहा आदेश जारी किया है। इससे पहले ट्रकों के प्रवेश पर शाम 5 से 7 बजे तक प्रतिबंध था, लेकिन बारिश के मौसम में पिक ऑवर ट्रैफिक देर रात तक बना रहता है।
इंदौर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और बारिश के मौसम में जाम की स्थिति से बचने के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब पालदा से अग्रसेन चौराहे की ओर आने वाले ट्रकों और भारी वाहनों को शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। यह आदेश पूरे बारिश के मौसम में लागू रहेगा।
कलेक्टर आशीष सिंह ने मोटरयान अधिनियम-1988 की धारा 115 के तहत यहा आदेश जारी किया है। इससे पहले ट्रकों के प्रवेश पर शाम 5 से 7 बजे तक प्रतिबंध था, लेकिन बारिश के मौसम में पिक ऑवर ट्रैफिक देर रात तक बना रहता है। ऐसे में ट्रकों की आवाजाही से कई चौराहों पर जाम की स्थिति बनने लगी थी। इसे देखते हुए प्रतिबंध का समय अब दो घंटे बढ़ा दिया गया है।
यह आदेश पालदा, तीन ईमली, नेमावर रोड से होते हुए अग्रसेन चौराहे की ओर शहर में प्रवेश करने वाले ट्रक और भारी वाहनों पर लागू होगा।
इस प्रतिबंध का असर केवल ट्रक और भारी वाहनों पर पड़ेगा। बाकी वाहन जैसे कार, जीप और दोपहिया वाहन पूर्ववत बिना किसी रोक-टोक के इन मार्गों से गुजर सकेंगे।
प्रशासन का मानना है कि बारिश के मौसम में शाम के समय शहर की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में भारी वाहनों की एंट्री से न केवल जाम की स्थिति बनती है, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा और सुविधा भी प्रभावित होती है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यह प्रतिबंध जनता की सुविधा और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगाया गया है और इसे सख्ती से लागू किया जाएगा।
मांगलिया में भी जाम को लेकर अब खबरें आ रही हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है और अफसरों को मौका मुआयना करने का कहा है। इस पर संभवत: एक-दो दिन में ही अफसर कोई ठोस कदम उठाएंगे और जाम ना लगे इसके प्रयास किए जाएंगे। गौरतलब है कि गुरूवार सुबह भी मांगलिया क्षेत्र में जाम लगने की तस्वीरें सामने आई थीं। MP News । ट्रैफिक जाम | इंदौर में ट्रैफिक जाम
रात 9 बजे तक लगाया है प्रतिबंध
इन रास्तों पर लागू होगा यह आदेश?
हल्के वाहनों पर नहीं होगा असर
ट्रैफिक को सुचारू रखना उद्देश्य
मांगलिया जाम को लेकर भी दिए अफसरों को निर्देश
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
इंदौर में भाजपा पदयात्रा से 6 घंटे जाम, जबलपुर में रास्ते बंद; अब भोपाल में आयोजन से पहले उठ रहे सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में 348 करोड़ मंजूर, फिर भी यूनिफॉर्म राशि का इंतजार, दीपावली से पहले सरकारी स्कूलों के अनुदान पर सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश स्क्रैप पॉलिसी: भोपाल में 3 हजार सरकारी कंडम वाहन लंबित, पांच साल बाद भी व्यवस्था की सुस्त रफ्तार
By Ramanand Tiwari
इंदौर MIC का फैसला: जल अपव्यय पर 10 हजार की पेनल्टी, नल में मोटर लगाकर नहीं खींच पाएंगे पानी
By Sanjay Gupta
एमपी राज्यसभा उपचुनाव: गलतियों से नहीं सीखी कांग्रेस! फिर फॉर्म 26 ने बढ़ाई मुश्किल
By Atul Dwivedi
छत्तीसगढ़ में DMF फंड की स्वीकृतियों पर बड़ा एक्शन: 17.46 करोड़ के 160 विकास कार्य रद्द, 8.32 करोड़ की वसूली के आदेश
By Umeshwari Baghel
कांग्रेस का जन महाभियोग सवालों के घेरे में! लोकतांत्रिक असहमति या जन-अदालत की राजनीति?
By The Sootr