कांग्रेस में हुए वंदे मातरम् विवाद पर जांच कमेटी की रिपोर्ट में घिरे चिंटू

Sanjay Gupta | May 08, 2026, 13:05 IST
Share
vandemataram vivad report chintu ghire
vandemataram vivad report chintu ghire

इंदौर नगर निगम के वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस जांच कमेटी की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में पार्षद फौजिया और रुबीना को राहत मिलने के संकेत हैं। जबकि शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे की कार्यशैली और बयानबाजी पर सवाल उठाए गए हैं।

News In Short

  • इंदौर नगर निगम के बजट सत्र में वंदे मातरम् गान को लेकर विवाद हुआ था।
  • पार्षद फौजिया शेख ने वंदे मातरम् गाने से इंकार किया था।
  • इसके बाद पार्षद रुबीना खान के बयान से विवाद और बढ़ गया था।
  • कांग्रेस ने जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाई थी।
  • रिपोर्ट में चिंटू चौकसे की बयानबाजी पर सवाल उठे हैं।

News In Detail

इंदौर नगर निगम के बजट सत्र में हुए वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस की कमेटी की जांच पूरी हो गई है। सूत्रों के अनुसार कमेटी ने यह रिपोर्ट मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी को सीधे दी है। इसमें दोनों महिला पार्षदों को राहत मिलने की बात है।

पार्षद रुबीना खान का बयान

इंदौर नगर निगम के बजट सत्र में 8 अप्रैल को कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम ने वंदे मातरम् गाने से इंकार कर दिया था। इस विवाद को और तूल तब मिला, जब पार्षद रुबीना खान ने कह दिया कि, किसी के बाप में दम नहीं कि वह जबरदस्ती वंदे मातरम् बुलवा सके। कांग्रेस जाए भाड़ में।

वहीं शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा था कि वंदे मातरम् तो गाना होगा। कांग्रेस के हर कार्यक्रम में अनिवार्य होगा। रुबीना अब खुद को कांग्रेस से निष्कासित माने।

इस विवाद में मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने सह प्रभारी संजय दत्त और एआईसीसी सचिव उषा नायडू की दो सदस्यीय कमेटी बनाई थी। अब इस कमेटी ने रिपोर्ट दे दी है।

क्या है कमेटी की रिपोर्ट में

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कमेटी की रिपोर्ट में सीधे तौर पर किसी कार्रवाई की अनुशंसा नहीं है। घटनाक्रम को लेकर कमेटी ने देवास में बुलाकर सात लोगों के बयान लिए गए थे।

इसमें कमेटी ने माना कि पार्षदों ने गलती की है, लेकिन फौजिया ने बाद में इस पर कुछ नहीं कहा था। रुबीना ने अपने बयान के लिए पहले ही माफी मांग ली है। जानकारी के अनुसार कमेटी ने दोनों ही पार्षदों पर कठोर कार्रवाई जैसी कोई बात नहीं कही है।

लेकिन चिंटू की कार्यशैली पर सवाल

कमेटी ने इस मामले में शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। कमेटी ने कहा है कि इस मामले में चौकसे ने जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया दी थी। साथ ही सार्वजनिक बयानबाजी की, जो पार्टी के लिए उचित नहीं थी।

वंदे मातरम् को हर कार्यक्रम में अनिवार्य करने जैसी बातें कहने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने अपने ही स्तर पर रुबीना को पार्टी से निष्कासित बता दिया जो सही नहीं था।

इस मामले को और बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था। कमेटी ने इस मामले में नेताओं के बयानों को भी उचित नहीं माना।

कमेटी की रिपोर्ट पर क्या होगा

माना जा रहा है कि कांग्रेस अब इस मुद्दे को ठंडा करने में ही लगी है। कोई तूल नहीं देना चाहती है। कारण है कि इससे उनके एक मजबूत वोट बैंक मुस्लिम में सेंध लगने का खतरा है।

पहले ही पार्टी के अंदर हिंदू और मुस्लिम पार्षदों के बीच इस विवाद के बाद खाई पैदा हो गई है। इस मामले की शिकायत इंदौर से ही कुछ राष्ट्रीय नेताओं को की गई है। कांग्रेस के आधे से ज्यादा पार्षद मुस्लिम हैं।

ऐसे में अब मामले को तूल देने की जगह ठंडा किया जा रहा है। इस मामले में अब फैसला प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी को लेना है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का दखल रहेगा और क्योंकि चिंटू उनके करीबी हैं, तो उन्हें भी राहत मिलने की संभावना है। हालांकि राष्ट्रीय नेता चिंटू से नाराज हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

इंदौर के वंदे मातरम् विवाद और कांग्रेस पार्षदों के निगम सम्मेलन में नहीं जाने पर पार्टी की जांच शुर

वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस के नेताओं की अलग-अलग बयानबाजी, अब नजरें जांच कमेटी पर

इंदौर वंदे मातरम् विवाद पर कांग्रेस ने गठित की जांच समिति, एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश

मध्यप्रदेश न्यूज: वंदे मातरम् का विरोध करने वालीं दोनों महिला कांग्रेस पार्षदों पर केस दर्ज

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर नगर निगम
  • प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • रुबीना
  • चिंटू चौकसे
  • कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी
  • फौजिया शेख
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग